- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- महाराष्ट्र में कार्यरत हैं कुल 83...
New Delhi News: महाराष्ट्र में कार्यरत हैं कुल 83 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय

- परभणी और जालना जिले में हैं सबसे ज्यादा 14:14 केजीबीवी
- कार्यरत हैं कुल 83 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
New Delhi News. भारत में इस समय कुल 5,138 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) कार्यरत हैं। इनमें से 83 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय महाराष्ट्र में कार्यरत हैं। सरकार ने कहा है कि अगर महाराष्ट्र सरकार ने प्रस्ताव भेजा तो उसकी जांच के बाद प्रदेश में अतिरिक्त केजीबीवी खोलने की मंजूरी दी जाएगी।
यह जानकारी केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को लोकसभा में सांसद भास्कर गरे, अमोल कोल्हे आदि द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि 30 जुलाई 2025 तक महाराष्ट्र में कुल 83 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कार्यरत हैं। ये विद्यालय प्रदेश के 10 जिलों में खोले गए हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 14-14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय परभणी और जालना जिले में खुले हैं। इसी प्रकार गडचिरौली, नंदूरबार और पालघर जिले में 10-10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कार्यरत हैं। इसी प्रकार नांदेड़ और नासिक जिले में 8-8, बीड जिले में 6, कोल्हापुर जिले में 2 और हिंगोली जिले में एक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कार्य कर रहे हैं।
बता दें कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भारत सरकार द्वारा संचालित एक योजना है, जिसका उद्देश्य वंचित समुदायों की लड़कियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। यह योजना मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड्ा वर्ग अौर अल्पसंख्यक समुदायों की लड़कियों के लिए आवासीय विद्यालय स्थापित करने पर केन्द्रित है।
Created On :   4 Aug 2025 9:17 PM IST