Panna News: आगजनी की घटना में युवक जला, हालत गंभीर

By - Bhaskar Hindi |21 March 2025 12:17 AM IST
- आगजनी की घटना में 85 प्रतिशत जल गया युवक
- हादसे को लेकर पुरा गांव गमगीन हो गया
- शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया
Panna News: थाना शाहनगर क्षेत्रांतर्गत मंहगवा सरकार में 38 वषीय युवक ने आगजनी की घटना में 85 प्रतिशत जल गया है। हादसे की जानकारी शाहनगर एम्बूलेंस 108 को दी गयी। गंभीर रूप से घायल 38 वर्षीय युवक प्रतिपाल सिंह पिता चतुर सिंह निवासी मंहगवा सरकार 18 मार्च को ही सूरत से अपने घर मंहगवा सरकार लौटा था।
इस हादसे मे पुरा गांव गमगीन हो गया। अचानक आग लगने की वजह से जहां पूरा परिवार परेशान है वहीं युवक को आनन-फानन में शाहनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया।
जहां शाहनगर बीएमओ ङॉ. सर्वेश लोधी ने प्राथमिक उपचार पश्चात उसे कटनी रेफर कर दिया। आग किस वजह से लगी इसका कारण अभी भी अज्ञात है।
Created On :   21 March 2025 12:17 AM IST
Next Story