UP News: रामपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 29 लोग गंभीर रूप से घायल

रामपुर में हुआ बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 29 लोग गंभीर रूप से घायल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी के रामपुर से बड़ी दुखद खबर आई है। अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में जा रहे लोगों पर दुखों का पहाड़ उस वक्त टूट पड़ा जब वह वाहन सड़क हादसे का शिकार हो गई। घटना रामपुर के थाना भोट क्षेत्र से हुई है। बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में लोगों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और 25 से 30 लोग घायल हो गए।

सभी घायलों को रामपुर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। डॉ. ने घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को दी गई मौके पर पुलिस पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। बताया कि हादसे के बाद अब तक 29 घायल अस्पताल पहुंच चुके हैं। इनमें करीब 17 महिलाएं, पुरुष और एक बच्चा शामिल है।

घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अधिकांश की हालत फिलहाल स्थिर है। हादसे ने एक बार फिर सड़क पर चलने वाले वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और सुरक्षा इंतजामों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल हादसे के बाद पुलिस घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Created On :  

Tags

Next Story