West Bengal Name Change: पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव, जानें कब-कब उठी मांग?

पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की तैयारी, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव, जानें कब-कब उठी मांग?

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार (23 नवंबर) को एक बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बग' किया जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर को बीच होगा उसी दौरान यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। बता दें, अब तक छ राज्यों के नाम बदले जा चुके हैं आखिरी बार केरल का नाम बदलकर केरलम किया गया था।

कैबिनेट बैठक के बाद बंगाल सीएम ने कहा पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बग' करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राज्य सरकार इस सत्र में 8 बिल पेश करेगी। जिसमें एक बिल ऐसा है जिसे पास होने के बाद दुकान दार अपनी दुकाने 24 घंटे खोल सकते हैं। तीसरा बिल पूर्व विधायकों का चिकित्सा भत्ता का है। इसमें चिकिस्ता भत्ता 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार करने की तैयारी कर रही है।

बंगाल सरकार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में कुल 8 विधेयक (बिल) पेश करने की तैयारी कर रही है।

वेस्ट बंगाल शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट्स (संशोधन) विधेयक

वेस्ट बंगाल पंचायत एक्ट, 1973 (संशोधन) विधेयक

वेस्ट बंगाल लैंड रिफॉर्म्स (थर्ड अमेंडमेंट) बिल

वेस्ट बंगाल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल

वेस्ट बंगाल जन विश्वास (अमेंडमेंट प्रोविजन) बिल

विधायक भत्ते एवं सेवा केंद्र संबंधी विधेयक

अवैध पशु वध निषेध संबंधी विधेयक

'राज्य का नाम परिवर्तन विधेयक' भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के अंतर्गत आता है।

राज्य का नाम बदलने के लिए कब-कब पेश किया गया प्रस्ताव?

सबसे पहले पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बग' करने का प्रस्ताव साल 1999 में आया था। उसके बाद ममता बनर्जी ने साल 2011 में राज्य का नाम 'पश्चिम बंगा' करने का प्रस्ताव भेजा। 2016 में 'बांग्ला', 'बंगाल' और 'बांगाल' नामों का प्रस्ताव रखा गया। 2018 में विधानसभा में तीनों भाषाओं में बांग्ला नाम का प्रस्ताव पारित किया। 2019 में केंद्र से मंजूरी नहीं मिलने के कारण ये प्रस्ताव लागू नहीं हो सका। इसके बाद एक बार फिर कैबिनेट ने 23 नवंबर 2026 में राज्य का नाम 'पश्चिम बग' नाम के नए प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अगले महीने 9 दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा में इस प्रस्ताव को पेश किया जाएगा।

Created On :  

Tags

Next Story