COVID-19: Aarogya Setu ऐप अब सभी को डाउनलोड करना अनवार्य, जानें इसके बारे में

COVID-19: Aarogya Setu ऐप अब सभी को डाउनलोड करना अनवार्य, जानें इसके बारे में

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) का संकट अभी भी कम होता दिखाई नहीं ​दे रहा है। 200 से अधिक देश इसके प्रकोप को निरंतर झेल रहे हैं। वहीं इससे बचाव के लिए भारत में लॉकडान की अवधि को एक बार फिर से बढ़ाकर 17 मई तक कर दी गई है। एक और खबर यह ​कि केंद्र सरकार ने सरकारी और प्राइवेट सभी कर्मचारियों के लिए Aarogya Setu (आरोग्य सेतु) ऐप अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड करना अनिवार्य कर दिया है। 

आपको बता दें कि कोविड- 19 (COVID-19) महामारी से लड़ने के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए इस एप को भारत सरकार द्वारा 2 अप्रैल को लॉन्च किया गया था। अब गृह मंत्रालय ने लोकल अथॉरिटी से ये सुनिश्चित करने को कहा है कि कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोग Aarogya Setu एप को अपने फोन में डाउनलोड करेंगे। 

Report: Aarogya Setu ऐप आने वाले स्मार्टफोन में होगा प्री-इंस्टॉल

इनकी होगी जिम्मेदारी
गृह मंत्रालय ने कहा कि "कंटेनमेंट जोन में रहने वाले सभी लोग Aarogya Setu ऐप को अपने फोन में डाउनलोड करें। कर्मचारियों के बीच इस ऐप का 100% कवरेज सुनिश्चित करने के लिए संबंधित संगठनों के प्रमुख की जिम्मेदारी होगी। यहां बता दें कि इससे पहले भारत सरकार ने 29 अप्रैल को एक ज्ञापन जारी किया था। जिसके अनुसार, सभी सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के लिए  निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाने को कहा गया था। 

जारी किए थे ये निर्देश
निर्देश में साफ तौर पर कहा था कि केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले सभी अधिकारियों, कर्मचारियों (आउटसोर्स कर्मचारियों सहित) को अपने मोबाइल पर आरोग्यसेतु ऐप डाउनलोड करना चाहिए।

जारी ज्ञापन के अनुसार, ऑफिस में काम करना शुरू करने से पहले सभी को आरोग्यसेतु ऐप पर अपनी स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। जब एप्लिकेशन सुरक्षित या कम जोखिम की स्थिति दिखाए, तभी आना-जाना शुरू करें। अधिकारियों/कर्मचारियों को यह सलाह भी दी गई कि यदि एप्लिकेशन पर मध्यम या उच्च जोखिम दिखाए तो उन्हें ऑफिस नहीं आना है और उस वक्त तक ऑफिस नहीं आना है जब तक ऐप पर स्थिति सुरक्षित या कम जोखिम नहीं हो जाती।

Aarogya Setu जल्द फीचर फोन यूजर्स के लिए होगा लॉन्च, केंद्रीय मंत्री ने दी जानकारी

Aarogya Setu के बारे में
Aarogya Setu एप यूजर के स्मार्टफोन की लोकेशन को ट्रैक करता है। साथ ही यह एप ब्लूटूथ के जरिए यह पता लगाता है कि यूजर संक्रमित मरीजों के संपर्क में है या नहीं। साथ ही दोनों में कितनी दूरी है। 

ये ऐप आपको ये भी बताएगा कि आप जिस इलाके में हैं वो किस जोन में आता है। यदि आप हाई रिस्क एरिया में हैं तो भी ये ऐप आपको इस बात की जानकारी देगा। इस एप में उपयोग होने वाले ट्रेकिंग फीचर के जरिए ये यूजर्स को समय-समय पर अलर्ट करता रहता है। 

यही नहीं इस एप में एक चैटबॉट दिया गया है, जो आपको इस कोविड 19 से संबंधित सभी सवालों के जवाब देता है। यही नहीं एप यह भी बताता है कि आपमें इस वायरस के लक्षण है या नहीं। इसमें कई राज्यों के हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध हैं। साथ ही इस ऐप के जरिए ही टॉल फ्री नंबर 1075 पर कॉल करके आप टेस्ट के लिए अपॉइंटमेंट शेड्यूल कर सकते हैं।

Android और iOS दोनों के लिए
Aarogya Setu ऐप को Android और iOS दोनों यूजर्स फ्री डाउनलोड कर सकते हैं। ये ऐप हिन्दी और अंग्रेजी के साथ-साथ गुजराती एवं मराठी जैसे क्षेत्रीय भाषाओं सहित 11 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है। इंस्टॉल करने के बाद इसे सेटअप करना आसान है। उपयोग के लिए लोकेशन को Always On रखना है और Bluetooth को भी ओपन रखना है।

Created On :   2 May 2020 6:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story