- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- Windows 10 के लिए 14 अक्टूबर से...
असुविधा: Windows 10 के लिए 14 अक्टूबर से नहीं मिलेगा सपोर्ट, दुनियाभर के करोड़ों PC यूजर्स को होगी परेशानी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) ने विंडोज 10 (Windows 10) यूजर्स के लिए एक बुरी खबर का ऐलान किया है। दरअसल, कंपनी ने 14 अक्टूबर 2025 के बाद से Windows 10 को टेक्निकल और सिक्योरिटी सपोर्ट बंद करने का फैसला लिया है। इसका सीधा मतलब यह कि, तय तारीख के बाद विंडोज 10 पर चलने वाले सिस्टम में यदि कोई सिक्योरिटी ड्रॉबैक या दूसरा बग आता है तो कंपनी की ओर से इसे ठीक नहीं किया जाएगा। ऐसे में इस खबर के बाद से करोड़ों यूजर्स मुश्किल में पड़ गए हैं।
हालांकि, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि, आपको कंप्यूटर काम करना बंद कर देगा। यह पहले की तरह की काम करता रहेगा। लेकिन, इस पर लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट ना मिलने के कारण यह सेफ नहीं रहेगा। जिससे साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा। विंडोज 10 के क्या फीचर्स हैं और बंद होने का क्या है कारण? आइए जानते हैं...
Windows 10 की खूबियां
यहां बता दें कि, Windows 10 को 2015 में लॉन्च किया गया था और यह अपने समय का सबसे पॉपुलर ऑपरेटिंग सिस्टम रहा है। इसमें स्टार्ट मेन्यू की वापसी, वर्चुअल डेस्कटॉप, कोरटाना डिजिटल असिस्टेंट, Microsoft Edge ब्राउजर, और नियमित सिक्योरिटी अपडेट्स जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा यह पुराने कंप्यूटर पर भी आसानी से चलता है, जिसकी वजह से करोड़ों लोगों ने इसे अपनाया।
क्या है बंद होने की वजह?
Windows 10 के बंद होने का एक बड़ा कारण नई टेक्नोलॉजी और साइबर सुरक्षा माना गया है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि अब पुराने सिस्टम्स पर नई टेक्नोलॉजी और AI जैसी सुविधाएं देना मुश्किल हो रहा है। इसलिए कंपनी अब अपना ध्यान Windows 11 और आने वाले नए वर्जन पर केंद्रित कर रही है।
बंद होने के बाद क्या करें?
Windows 10 के बंद होने से पहले आप Windows 11 पर स्विच कर सकते हैं। इसे ज्यादा आधुनिक और स्मार्ट बनाया गया है। इसमें नया सेंट्रल स्टार्ट मेन्यू बेहतर टच और गेमिंग अनुभव, तेज परफॉर्मेंस, AI इंटीग्रेशन, स्नैप लेआउट, वर्चुअल डेस्कटॉप और नया Microsoft Store जैसे फीचर्स हैं। ये सभी बदलाव यूजर्स को एक नया डिजिटल एक्सपीरियंस देते हैं।
Created On :   3 Oct 2025 4:59 PM IST












