Wimbledon 2025: कैश और लॉयड ने रचा इतिहास, विंबलडन मेंस डबल्स का खिताब जीतने वाली पहली ब्रिटिश जोड़ी बनी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 2025 के मेंस डबल्स फाइनल मुकाबले में ब्रिटेन के जूलियन कैश और लॉयड ग्लासपूल की जोड़ी ने जीत दर्ज की। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के रिंकी हिजिकाता और नीदरलैंड के डेविड पेल की गैरवरीय जोड़ी को हराया। विश्व की नंबर-5 जोड़ी कैश और लॉयड ग्लासपूल समर्थकों के भारी उत्साह और समर्थन के बीच एक घंटे 23 मिनट तक चले मुकाबले में शानदार जीत हासिल की। उन्होंने 6-2, 7-6 (7-3) के अंतर से खिताबी मुकाबला अपने नाम किया।
रचा इतिहास
इस जीत के साथ ही कैश और लॉयड की जोड़ी विंबलडन मेंस डब्लस खिताब जीतने वाला पहला ब्रिटिश पेयर भी बन गया। जीत के बाद जूलियन कैश ने कहा, "हमने दबाव के बीच घास पर जबरदस्त टेनिस खेली। खुशी है कि हम जीत पाए। समर्थकों का यहां आने के लिए शुक्रिया। सभी का समर्थन अविश्वसनीय था। मैं सभी का शुक्रिया अदा न करूं, तो यह ठीक नहीं होगा। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।"
उन्होंने आगे कहा, "हमने साल की शुरुआत में बात की थी। हमारे दो लक्ष्य थे, एक ट्यूरिन तक पहुंचना और दूसरा ग्रैंड स्लैम जीतना। बहुत से लोग शायद हमारी बात पर यकीन नहीं करते। हमारी टीम ने हमारा साथ दिया। दुनिया के सबसे खास कोर्ट पर जीत हासिल करना, हमें इससे अधिक और क्या चाहिए था।"
ब्रिटिश टीम ने पहले गेम में सर्विस तोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंक दी और पहला सेट 6-2 से अपने नाम कर लिया। टीम ने मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और दूसरे सेट में टाई-ब्रेकर में 7-6 (7-3) से जीत हासिल की।
Created On :   13 July 2025 1:05 AM IST













