UPPCS Pre Result Cancelled: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द किया UPPCS प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट, दोबारा होंगे मेंस और इंटरव्यू

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने UP PCS प्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट को लेकर बड़ा फैसला किया है। कोर्ट ने रिजल्ट को रद्द करते हुए यूपी लोक सेवा आयोग को नए सिरे से मेरिट लिस्ट तैयार कर संशोधित रिजल्ट जारी करने का आदेश दिया है। संशोधित रिजल्ट के आधार पर अब मेंस एग्जाम और इंटरव्यू दोबारा होंगे।
जस्टिस मनीष कुमार निगम की सिंगल बेंच आरक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों की याचिका पर यह फैसला सुनाया है। अभ्यार्थियों ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि सामान्य वर्ग के अभ्यार्थियों से ज्यादा अंक होने के बाद भी उन्हें ओपन कैटेगरी में स्थान नहीं दिया गया। उनकी मांग थी कि उन्हें ओपन कैटेगरी में मौका दिया जाए।
हाईकोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला 28 सितंबर को ही सुरक्षित रख लिया था। उस समय ही परीक्षा के इंटरव्यू भी चल रहे थे, लेकिन कोर्ट ने आयोग को इंटरव्यू जारी रखने की परमिशन दी थी। लेकिन, अंतिम रिजल्ट घोषित न करने का निर्देश दिया था। अब 27 नवंबर को कोर्ट ने अंतिम आदेश सुनाते हुए प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट को फिर से जारी करने का आदेश दिया।
यह भी पढ़े -मध्यप्रदेश में सरकारी भर्ती परीक्षा प्रक्रिया में बदलाव का नया फॉर्मूला तैयार! UPPSC की तर्ज पर एक ही परीक्षा से हो सकती हैं कई भर्तियां
यूपी लोक सेवा आयोग ने आबकारी निरीक्षक और नायब तहसीलदार समेत कुल 814 पदों पर भर्ती निकाली थी। परीक्षा के लिए कुल 6 लाख 26 हजार 387 आवेदन हुए थे। इनमें से 2 लाख 65 हजार 270 अभ्यार्थी प्री एग्जाम में शामिल हुए, जिनमें से 11 हजार 727 अभ्यार्थी परीक्षा में पास हुए। इनमें से 10 हजार 284 ने मुख्य परीक्षा यानि मेंस एग्जाम दिया। 2 हजार 297 अभ्यार्थियों का चयन इंटरव्यू के लिए हुआ।
Created On :  

