अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग: अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया विमान की तकनीकी अलर्ट के बाद सुरक्षित लैंडिंग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI117 की तकनीकी अलर्ट के बाद बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की,सभी यात्री और क्रू सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि लैंडिंग से ठीक पहले फ्लाइट का रैम एयर टर्बाइन (RAT) डिप्लॉय हो गया। इसके बाद आनन फानन में विमान की बर्मिंघम एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई।
कंपनी ने आगे कहा विस्तृत जांच के लिए मानक प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को फिलहाल ग्राउंड कर दिया है। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी सिस्टम सामान्य पाए गए हैं, फिर भी विस्तृत निरीक्षण किया जा रहा है। कंपनी ने कहा इस वजह से बर्मिंघम से दिल्ली आने वाली वापसी फ्लाइट AI114 को रद्द किया गया है। प्रभावित यात्रियों के लिए एअर इंडिया की ओर से वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
एअर इंडिया ने एक बयान जारी करते हुए कहा 4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जाने वाली फ्लाइट AI117 के ऑपरेटिंग क्रू को लैंडिंग से ठीक पहले विमान के रैम एयर टर्बाइन (RAT) के डिप्लॉय होने की जानकारी मिली , जांच में सभी इलेक्ट्रिकल और हाइड्रॉलिक पैरामीटर सामान्य पाए गए, और विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की।
Created On :   5 Oct 2025 12:33 PM IST