Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 सितंबर 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 सितंबर 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 27 Sept 2025 10:20 AM IST

    कांग्रेस के साथ राजद का ठीकठाक नहीं चल रहा: रंजन

    जेडीयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, परिवार तो इनसे संभल नहीं रहा है। राजद के लोग लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के साथ राजद का ठीकठाक नहीं चल रहा है। जिस तरह से महागठबंधन के अंदर बिखराव की स्थितियां हैं उसके बाद ये कुछ नहीं है ये राजनीतिक बयानबाजी है। लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश है। बिहार के मुख्यमंत्री एक व्यक्ति नहीं है बल्कि एक विचारधारा हैं और उनके साथ जुड़े लोग ये मानते हैं कि बिहार का अभूतपूर्व कायाकल्प हुआ है।  

  • 27 Sept 2025 10:00 AM IST

    निरीक्षण करने सारोली पहुंचे रेल मंत्री

    केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बुलेट ट्रेन परियोजना का निरीक्षण करने सारोली पहुंचे। उन्होंने कहा, "बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन जो खुलेगा वो सूरत से बिलीमोरा है। सूरत से बिलीमोरा का आज मैंने स्टेशन और ट्रैक देखा। बहुत अच्छी प्रगति है और विशेषकर जो ट्रैक का काम है उसमें कई नई तकनीक लेकर आई गई है। ये सब नई तकनीक बुलेट ट्रेन के लिए यूनिक होती है और इसका लाभ देश में बाकि कई परियोजना में मिलेगा।

  • 27 Sept 2025 9:34 AM IST

    पीएम आज 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का लोकार्पण करेंगे

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारसुगुड़ा में 60,000 करोड़ रुपएसे अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर वह एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 97,500 से अधिक मोबाइल 4G टावरों का लोकार्पण करेंगे। इनमें बीएसएनएल द्वारा स्थापित 92,600 से अधिक 4G तकनीक वाले टावर भी शामिल हैं।

  • 27 Sept 2025 9:01 AM IST

    मौलाना शहाबुद्दीन ने की सभी से शांति बनाए रखने की अपील

    कल 'आई लव मुहम्मद' विरोध प्रदर्शन और पथराव पर अखिल भारतीय मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा, "नमाज के बाद जो घटना हुई वो दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसी घटनाएं नहीं होना चाहिए, किसी भी तरफ नहीं होनी चाहिए। मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। पैगम्बर-ए-इस्लाम से मोहब्बत का एकमात्र तरीका यही है कि किसी को भी तकलीफ न पहुंचाएं क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है इसलिए, मैं सभी मुसलमानों से आग्रह करता हूं कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखें।

  • 27 Sept 2025 8:52 AM IST

    गुरुग्राम में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 5 युवकों की मौत

    हरियाणा के गुरुग्राम में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार थार डिवाइडर से टकरा गई। थार की रफ्तार इतनी अधिक थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद उके परखच्चे उड़ गए। भीषण हादसे में कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 1 गंभीर घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। 

  • 27 Sept 2025 8:34 AM IST

    लादेन को PAK ने 10 साल पनाह दी, भारत ने शहबाज शरीफ के झूठ को UN में किया बेनकाब

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत के जवाब में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा, दुनिया जानती है कि पाकिस्‍तान ने ही आतंकी ओसामा बिन लादेन को पनाह दी थी। पेटल गहलोत ने कहा, यह भी विडंबना ही है कि एक ऐसा देश जो नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता की राह पर चलता है, इस सभा को आस्था के मामलों पर उपदेश दे रहा है। पाकिस्तान का राजनीतिक और सार्वजनिक विमर्श उसके असली चेहरे को दिखाता है जाहिर है, उन्हें आईने में देखने की बहुत देर हो चुकी है।

  • 27 Sept 2025 8:22 AM IST

    भारत धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत के जवाब में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा, जहां तक आतंकवाद का सवाल है, हम स्पष्ट कर रहे हैं कि आतंकवादियों और उनके प्रायोजकों के बीच कोई भेद नहीं किया जाएगा। दोनों को जवाबदेह ठहराया जाएगा, और न ही हम परमाणु ब्लैकमेल की आड़ में आतंकवाद को बढ़ावा देने की अनुमति देंगे। भारत ऐसी धमकियों के आगे कभी नहीं झुकेगा। दुनिया के लिए भारत का संदेश स्पष्ट है। आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस होना चाहिए।

  • 27 Sept 2025 8:12 AM IST

    पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए

    पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत के जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने भारत के साथ शांति की बात कही है। अगर वे सचमुच सच्चे हैं, तो रास्ता साफ है। पाकिस्तान को तुरंत सभी आतंकवादी शिविर बंद करने चाहिए और भारत में वांछित आतंकवादियों को हमें सौंप देना चाहिए। यह भी विडंबना है कि एक ऐसा देश जो नफरत, कट्टरता और असहिष्णुता का पालन करता है, इस सभा को आस्था के मामलों पर उपदेश दे रहा है।

  • 27 Sept 2025 8:02 AM IST

    भारत- पाकिस्तान के बीच तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं

    पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के भाषण पर भारत के जवाब में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन में प्रथम सचिव, पेटल गहलोत ने कहा, भारत और पाकिस्तान लंबे समय से इस बात पर सहमत हैं कि उनके बीच किसी भी लंबित मुद्दे का समाधान द्विपक्षीय रूप से किया जाएगा। इस संबंध में किसी तीसरे पक्ष के लिए कोई जगह नहीं है। यह हमारी दीर्घकालिक राष्ट्रीय स्थिति है।

Created On :   27 Sept 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story