Congress On Sonam Wangchuk Arrest: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- 'बहुत बड़ी भूल कर रही है...'

सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- बहुत बड़ी भूल कर रही है...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लद्दाख में हुए विरोध प्रदर्शन के बाद सोनम वांगचुक का लाइसेंस रद्द किया गया और कल (27 सितंबर) को उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद ही देश में सियासी हलचल देखने को मिल रही है। इसी बीच कांग्रेस की लद्दाख इकाई ने भी बीजेपी को घेरते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस ने कहा है कि, सोनम वांगचुक के खिलाफ जितना भी नकारात्मक प्रचार और झूठे आरोप लगाए जाएं, स्थानीय लोग उस पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं करेंगे। साथ ही ये भी कहा कि, जलवायु कार्यकर्ता लद्दाख आंदोलन का सबसे प्रमुख चेहरा बन चुके हैं।

कांग्रेस ने क्या कहा?

कांग्रेस ने कहा है कि, अगर सरकार ये मानती है कि सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी क्षेत्र में शांति लाएगी और सद्भाव बहाल करने में मदद करेगी तो ऐसा नहीं होगा। ये सरकार सबसे बड़ी भूल कर रही है।

लद्दाख में हुए प्रदर्शन में कितने लोग मरे?

बता दें, दो दिन पहले लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग कर रहे थे। इस पर ही लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया और केंद्र शासित प्रदेश में हिंसा फैल गई थी। इस पूरे मामले में प्रदेश के 4 लोगों की मौत हो गई और करीब 90 लोग घायल हैं।

सोनम वांगचुक ने भी दी थी प्रतिक्रिया

लद्दाख में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन को लेकर गृह मंत्रालय की तरफ से सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया गया था। इसको लेकर वांगचुक का कहना है कि, उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, इसका उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र की मूल समस्याओं से निपटने से बचना है। साथ ही उन्होंने कहा है कि, वे कड़े जन सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तारी के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

Created On :   27 Sept 2025 6:31 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story