Bareilly Violence Case: मौलाना तौकीर रजा को किया गया गिरफ्तार, 10 एफआईआर हुईं दर्ज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में स्थित बरेली में शुक्रवार (26 सितंबर) को बवाल हुआ था। जिसमें इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ करीब 10 एफआईआर दर्ज हुई थीं, जिसके चलते यूपी पुलिस ने तुरंत ही उसको अरेस्ट कर लिया है। तौकीर रजा के साथ करीब 8 अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। मौलाना को अब दो हफ्तों के लिए न्यायिक हिरासत में रखा जाएगा।
पुलिस ने कितने लोगों को लिया हिरासत में?
पुलिस ने मौलाना के साथ-साथ करीब 39 लोग हिरासत में लिए गए थे। पुलिस का कहना है कि, कई दिनों से इसकी साजिश चल रही थी और इस साजिश में बाहरी लोग भी शामिल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में 10 एफआईआर दर्ज की हैं, जिसमें से 7 में मौलाना का नाम भी दर्ज है।
डीएम ने दी अहम जानकारी
इस पूरे मामले को लेकर डीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, मौलाना तौकीर रजा खान ने एक वीडियो मैसेज जारी किया था, जिसमें कहा था कि साइन किया हुआ कागज और बाकी सब कुछ फर्जी है। वे अपी शुरुआती योजना के मुताबिक ही आगे बढ़ेंगे।
बरेली में क्या हुआ था?
बीते शुक्रवार (26 सितंबर) को बरेली में स्थानीय धर्मगुरु और इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा की तरफ से 'आई लव मोहम्मद' अभियान के समर्थन में प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने की घोषणा हुई थी। इसके बाद ही मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस के साथ झड़प हो गई। इस दौरान पथराव भी हुआ है।
Created On :   27 Sept 2025 4:09 PM IST