बिहार विधानसभा चुनाव 2025: अखिलेश यादव का बिहार सीएम को लेकर बड़ा दावा, जानें सपा अध्यक्ष ने किसका नाम रखा आगे?

अखिलेश यादव का बिहार सीएम को लेकर बड़ा दावा, जानें सपा अध्यक्ष ने किसका नाम रखा आगे?
अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार के सीएम तेजस्वी यादव ही बनेंगे। एग्जिट पोल के नतीजे आने के बाद सपा प्रमुख ने बुधवार को मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। समजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने बुधवार (12 नवंबर) को मीडिया से बात करते हुए कहा कि महागठबंधन के सीएम उम्मीदवार और लालू परिवार के छोटे बेटे ही मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि, बात करें एग्जिट पोल के नतीजों की तो ज्यादातर न्यूज चैनल्स और न्यूज एजेंसी के मुताबिक, राज्य में एनडीए की ही सरकार बनेगी।

तेजस्वी के सीएम बनने का दावा

बिहार एग्जिट पोल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए वोट दिया है; तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। महागठबंधन को रोकने के लिए भाजपा जानबूझकर अपने लोगों से एग्जिट पोल करवा रही है।


Created On :   12 Nov 2025 4:53 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story