Bihar Exit Poll 2025: नीतीश को फायदा...कांग्रेस का हाल और बुरा, जानें पिछले चुनाव के नतीजों के मुकाबले एग्जिट पोल्स में किस पार्टी का कैसा रहा प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे व आखिरी चरण का मतदान मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को समाप्त हो चुका है। पिछले कई चुनाव के मुकाबले इस बार मतदाताओं ने जमकर वोटिंग की है। रिजल्ट 14 नवंबर को आएंगे। वोटिंग खत्म होने के बाद सभी की नजरें टीवी स्क्रीन पर टिक जाती हैं। क्योंकि तमाम सर्वे एजेंसियां अपने एग्जिट पोल जारी करती हैं।
हर बार की तरह इस बार भी वोटिंग प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद सर्वे एजेंसियों ने अपने एग्जिट पोल्स जारी कर दिए हैं। अधिकतर पोल्स में एनडीए को दोबारा सत्ता मिलने की बात कही गई है। वहीं महागठबंधन को इस बार पिछले चुनाव से भी कम सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
पिछले विधानसभा चुनाव के परिणाम से एग्जिट पोल्स में किस पार्टी प्रदर्शन कैसा रहा है यह हम इस लेख में जानेंगे...
सबसे पहले जानते हैं पिछले विधानसभा चुनाव का क्या रिजल्ट रहा था। तो पहले बात करते हैं एनडीए की तो महागठबंधन की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी थी जिसने 74 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं दूसरे नंबर पर सीएम नीतीश कुमार की जेडीयू थी जिसके खाते में 43 सीटें आईं थीं। वहीं गठबंधन में शामिल जीतनराम मांझी की हम पार्टी और वीआईपी पार्टी ने 4-4 सीटें जीतीं थीं। इस तरह एनडीए ने कुल 125 सीटें जीती थीं।
वहीं महागठबंधन में सबसे ज्यादा सीटें आरजेडी ने जीती थीं। पार्टी ने गठबंधन ही नहीं बल्कि राज्य में भी सबसे ज्यादा सीटें (75) जीती थीं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस थी जिसने 19 सीटों पर जीत दर्ज की थी। तीसरे नंबर पर सीपीआई एमएल थी जिसने 12 सीटें, चौथे नंबर सीपीआई- 2 सीटें और सीपीएम थी जिसने 2 सीटें जीती थीं। इस तरह महागठबंधन ने कुल 110 सीटें पाईं थीं।
यह भी पढ़े -NDA और महागठबंधन की लड़ाई के बीच पिसी ओवैसी की पार्टी! एग्जिट पोल में इतनी सीटों पर AIMIM को मिल सकती है जीत
अब बात करें 2025 विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल्स की तो लगभग सभी एग्जिट पोल्स में एनडीए को बंपर बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। सबसे ज्यादा फायदा जेडीयू को हो रहा है अधिकतर सर्वे में जेडीयू की पिछले चुनाव की तुलना में सीटें बढ़ने की बात कही गई है। जैसे कि मैट्रिज IANS के सर्वे में जेडीयू को 67 से 75 सीटें मिलने की बात कही गई है जो कि पिछले बार की तुलना में ज्यादा है। इसी तरह चाणक्य में 52 से 57 और पोलस्ट्रेट में 55 से 60 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।
बात करें महागठबंधन की तो अधिकतर सर्वे में आरजेडी ठीक ठाक प्रदर्शन करते दिख रही है। लेकिन, कांग्रेस एक बार फिर महागठबंधन की कमजोर कड़ी साबित हुई है। पार्टी को अधिकतर सर्वे में 10 से 20 के बीच ही सीटें मिलने की बात कही गई है। मैट्रिज IANS के सर्वे में कांग्रेस को 10-12 सीटें, चाणक्य स्ट्रैटेजिस में 17-23 और पोलस्ट्रेट में पार्टी को 9-13 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Created On :   11 Nov 2025 11:01 PM IST













