Shashi Tharoor: 'जिस तरह नेहरू और इंदिरा गांधी को...', लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना शशि थरूर को पड़ा भारी, अब कांग्रेस सांसद ने सफाई में कही ये बात

जिस तरह नेहरू और इंदिरा गांधी को..., लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना शशि थरूर को पड़ा भारी, अब कांग्रेस सांसद ने सफाई में कही ये बात
कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों का शिकार हो गए। दरअसल, रविवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण अडवाणी के 98वें जन्मदिन के अवसर पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर से अपने बयान को लेकर विवादों का शिकार हो गए। दरअसल, रविवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री और बीजेपी के दिग्गज नेता लाल कृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन के अवसर पर शशि थरूर ने उन्हें बधाई। इस दौरान शशि थरूर आडवाणी की राजनीतिक विरासत का बचाव करते नजर आए। जिसके बाद सियासी गलियारों में शशि थरूर और कांग्रेस के बीच अनबन की बहस छिड़ गई। दरअसल, शशि थरूर ने कहा कि जैसे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के लंबे सार्वजनिक जीवन को केवल एक घटना से नहीं आंका जा सकता, वैसे ही आडवाणी के दशकों के राजनीतिक योगदान को भी एक प्रकरण के आधार पर सीमित करना अनुचित है।

शशि थरूर ने लाल कृष्ण आडवाणी का किया समर्थन

सोशल मीडिया एक्स पर शशि थरूर ने लिखा कि आडवाणी के लंबे सार्वजनिक जीवन को सिर्फ एक घटना से जोड़कर देखना सही नहीं है। उन्होंने कहा, 'उनकी लंबी सेवा को एक ही घटना तक सीमित करना गलत है। जैसे नेहरूजी का करियर सिर्फ चीन युद्ध की हार से नहीं परिभाषित होता, और न ही इंदिरा गांधी का करियर सिर्फ आपातकाल से, वैसे ही आडवाणीजी को भी न्याय मिलना चाहिए।'

इस दौरान शशि थरूर ने 98वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनकी सार्वजनिक सेवा की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने लिखा, "आदरणीय एलके आडवाणीजी को 98वें जन्मदिन की शुभकामनाएं! उनकी सार्वजनिक सेवा के प्रति निष्ठा, विनम्रता और सदाशयता तथा आधुनिक भारत की दिशा तय करने में उनकी भूमिका अमिट है। वे सच्चे राजनेता हैं जिनका जीवन प्रेरणादायक रहा है।"

यूजर्स ने की शशि थरूर की निंदा

शशि थरूर के इस ट्वीट को लेकर कई यूजर्स ने उनकी निंदा की। किसी ने कांग्रेस नेता पर आडवाणी की राजनीति के विवादित पहलुओं को सफेद करने की कोशिश का आरोप लगाया। इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट संजय हेगड़े ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, "इस देश में 'नफरत के बीज बोना' सार्वजनिक सेवा नहीं है।"

इस दौरान एक्स पर शशि थरूर और हेगड़े के बीच तीखी नोंकझोंक देखने को मिली। एक पोस्ट में हेगड़े ने आडवाणी की रथ यात्रा पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा - 'रथ यात्रा कोई एक घटना नहीं थी। यह भारतीय गणराज्य के मूल सिद्धांतों को उलटने की लंबी यात्रा थी। इसने 2002 और 2014 जैसी घटनाओं की नींव रखी। जैसे द्रौपदी के अपमान ने महाभारत को जन्म दिया, वैसे ही रथ यात्रा की हिंसक विरासत आज भी देश की दिशा को प्रभावित कर रही है। अपनी 'शर-शैया' से भी उन्होंने राजधर्म का उपदेश नहीं दिया।'

बता दें, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव ने आडवाणी की रथ यात्रा के दौरान उन्हें गिरफ्तार किया था। दरअसल, दिसंबर साल 1992 में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने से पहले के माहौल को तैयार करने वाली बड़ी घटना मानी जाती है।

Created On :   9 Nov 2025 7:20 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story