Bihar Assembly Election 2025: बिहार के अररिया में गरजे सीएम योगी, विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, जानें किसको बताया रामद्रोही?

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार में इस बार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया है। 9 नवंबर को उन्होंने अररिया के सिकटी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव रैली की है, जिसमें उन्होंने जनसभा संबोधित की है। संबोधित करते हुए उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कहा है कि बिहार का विकास सिर्फ और सिर्फ एनडीए सरकार ही कर सकती है। सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गरीब कल्याण योजनाओं का भी जिक्र करते हुए बताया है कि मोदी सरकार ने करीब 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन दिया है। लेकिन कांग्रेस और आरजेडी का काम सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार फैलाने का है।
सीएम योगी ने क्या कहा?
जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा है कि आज बिहार के पास वो सब कुछ है जिसकी उसको जरूरत है। पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास और गरीबों के कल्याण की विरासत है। कांग्रेस और आरजेडी कहते हैं कि राम नहीं हैं, अगर राम नहीं हैं तो माता जानकी कैसे होंगी। कांग्रेस का कहना है कि राम मंदिर कभी नहीं बनेगा। आरजेडी ने राम मंदिर की रथ यात्रा रोक दी थी और उत्तर प्रदेश में उनकी सहयोगी समाजवादी पार्टी ने राम भक्तों पर गोलियां चलवाई थीं।
राम मंदिर को लेकर बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बोला है कि जब कांग्रेस, आरजेडी और सपा ने कहा है कि वे राम मंदिर नहीं बनने देंगे। उस वक्त हमने कहा था कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे और अयोध्या में राम मंदिर अब बन गया है। अयोध्या में भगवान राम को समर्पित दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर बनकर तैयार हो गया है। राम लला विराजमान हो गए हैं, राम लला के साथ, माता जानकी, भगवान राम, बजरंगबली जी, लक्षमण जी भी हैां। अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर ही रखा गया है। सीएम योगी ने कहा है कि ये वही लोग हैं जिन्होंने देश की आस्था को अपमानित किया है और अब प्रदेश में अस्थिरता लाने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़े -बिहार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीतामढ़ी पहुंचे, मां जानकी मंदिर में पहुंचकर दर्शन किए
बिहार में फिर से जंगलराज लाना है- सीएम योगी
सीएम योगी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए ये भी कहा है कि आरजेडी के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए कहा है कि उस दौर में 60 से भी ज्यादा नरसंहार की घटनाएं हुई थीं। उन्होंने जनता को चेतावनी दी थी कि अगर कांग्रेस और आरजेडी वापस सत्ता में आई तो बिहार फिर से अपराध और अराजकता के दौर में कदम रख देगा।
Created On :   9 Nov 2025 3:19 PM IST













