अपकमिंग फिल्म: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' से आर माधवन का पहला लुक हुआ रिलीज, कुछ इस अंदाज में दिखे एक्टर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रणवीर सिंह की एक्शन फिल्म 'धुरंधर' इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। टीजर रिलीज के बाद से फैंस फिल्म की रिलीज के इंतजार कर रहे हैं। धुरंधर एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर है जिसे ‘उरी’ फेम निर्देशक आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है। मेकर्स ने फिल्म से आर माधवन का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है जिसमें एक्टर काफी सीरियल लुक में नजर आ रहे हैं।
आर माधवन का 'धुरंधर' लुक
अभिनेता आर माधवन इस फिल्म के पोस्टर में काफी इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं। इस लुक में आर माधवन के सिर पर आगे से बाल गायब हैं। इसके अलावा उन्होंने चश्मा पहना हुआ है। उनके पोस्टर को साझा करते हुए लिखा गया है- कर्म का सारथी। इसी के साथ ही बताया गया है कि फिल्म का ट्रेलर 12 नवंबर को रिलीज किया जाएगा। इसके अलावा 5 दिसंबर को फिल्म रिलीज हो रही है।
5 दिसंबर को रिलीज होगी ‘धुरंधर’
आदित्य धर द्वारा लिखित और निर्देशित ‘धुरंधर’ में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आने वाली है। इसमें रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन और सारा अर्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। ‘धुरंधर’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होनी है। फिल्म की कहानी को लेकर अभी ज्यादा कुछ तो सामने नहीं आया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह एक स्पाई-थ्रिलर एक्शन फिल्म होगी।
Created On :   9 Nov 2025 2:13 PM IST












