VVPAT Slips Controversy: कूड़े में VVPAT पर्चियां के मिलने से आगबबूला हुए अखिलेश यादव, कहा - 'लोकतंत्र नहीं, लूटतंत्र में भरोसा करती है BJP'

कूड़े में VVPAT पर्चियां  के मिलने से आगबबूला हुए अखिलेश यादव, कहा - लोकतंत्र नहीं, लूटतंत्र में भरोसा करती है BJP
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बीच समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलने से सियासी उथल पुथल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के बीच समस्तीपुर जिले में हजारों वीवीपैट पर्चियां कूड़े में मिलने से सियासी उथल पुथल तेज हो गई है। इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने वीवीपैट पर्चियां के गैर जिम्मेदाराना व्यवस्था को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। सपा चीफ ने कहा है कि भाजपा और उसके साथी लोकतंत्र में नहीं, बल्कि लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।

अखिलेश यादव ने बीजेपी और चुनाव आयोग पर साधा निशाना

सोशल मीडिया एक्स पर अखिलेश यादव ने रविवार को एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "सच्चे स्वच्छ भारत के लिए भाजपा राज में चुनाव आयोग के कुछ लोगों द्वारा फैलाया गया धांधलियों का कूड़ा हटना भी जरूरी है। भाजपा और उसके संगी-साथी लोकतंत्र में नहीं, लूटतंत्र में विश्वास करते हैं।"

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास ही पिछले दरवाजे वाली राजनीति का रहा है। अखिलेश ने कहा कि ये लोग आजादी से पहले से ही मुखबरी और खुफियाखोरी का काम करते आए हैं। लेकिन अब इनकी सेंधमारी खुल चुकी है और जनता अब घपलों-घोटालों को बर्दाश्त करने वाली नहीं रही। पिछले दरवाजेवाले अब जनता की दस्तक सुनें।

ग्रामीणों को कूड़े के ढ़ेर में मिली वीवीपैट की पर्चियां

अखिलेश यादव ने कहा कि दीमक की तरह लोकतंत्र को अंदर से खोखला करने वालों के दिन अब लद गए हैं। नई पीढ़ी अब नए भविष्य का निर्माण करेगी। बता दें, यह पूरा मामला समस्तीपुर जिले के सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र का है। पहले चरण की वोटिंग के बाद शीतलपट्टी गांव के नजदीक एक कूड़े के ढ़ेर में हजारों की संख्या में वीवीपैट पर्चियां मिली थी। जानकारी के मुताबिक, 6 नवंबर को वोटिंग के बाद और 8 नवंबर को ग्रामीणों को कूड़े में पड़ी ये पर्चियां मिली।

इस मामले के सामने आने के बाद ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया कर दिया था। इसके बाद बिहार के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधिक्षक मौके पर पहुंच गई। इसके बाद कूड़े के ढ़ेर में पड़ी सभी पर्चियों को बरामद किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने निष्पक्ष जांच का आश्वान दिया।

Created On :   9 Nov 2025 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story