बिहार चुनाव 2025: थमने का नाम नहीं ले रही खेसारी और पवन सिंह की जुबानी जंग, पावर स्टार बोले - 'वो पागल हो चुका है'

डिजिटल डेस्क, पटना। भोजपुरी सुपरस्टार्स पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच राइवलरी के बारे में सभी जानते हैं। दोनों एक दूसरे पर जमकर बिना नाम लिए निशाना साधते रहते हैं। बिहार विधानसभा के दौरान भी दोनों के बीच जुबानी जंग जारी है। कभी खेसारी पवन सिंह पर तो कभी पवन सिंह खेसारी के खिलाफ बयान देते रहते हैं।
हाल ही में खेसारी ने कहा था कि वो भोजपुरी इंडस्ट्री के चारों सितारे (पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ) को पागल कर देंगे। अब उनके इस बयान पर पवन सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने मीडिया से कहा, 'वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे। हम लोग तू-तड़ाक वाले नहीं हैं। अपनी मर्यादा में रहकर काम करते हैं।'
पवन सिंह की शादी पर की थी टिप्पणी
पवन सिंह ने आगे खेसारी के मुंबई स्थित घर पर बुलडोजर चलने वाली न्यूज पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनका घर कानूनी है या गैरकानूनी, इस पर वो कुछ बोलना नहीं चाहेंगे। बता दें कि खेसारी लाल यादव कई बार पवन सिंह के वैवाहिक जीवन पर रिएक्ट कर चुके हैं, जिन पर काफी बवाल मचा था।
यह भी पढ़े -'बोल दें कि कल फैक्ट्री लगेगी तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा', पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ पर बरसे खेसारी
खेसारी ने हाल ही में कहा था कि वो भले ही एक पानी पर नहीं रहते लेकिन एक बीवी पर रहते हैं। उनकी यह बात पवन सिंह को जरा भी पसंद नहीं आई थी। बता दें कि खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी उम्मीदवार हैं। वहीं पवन सिंह एनडीए के स्टार प्रचारक हैं। दोनों के बीच चुनाव के दौरान खूब बयानबाजी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि खेसारी पवन सिंह के ताजा बयान पर क्या पलटवार करते हैं।
Created On :   9 Nov 2025 3:32 PM IST













