बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 'यही पवन भैया थे जिनके...', खेसारी लाल यादव का पवन सिंह पर तीखा हमला, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात

यही पवन भैया थे जिनके..., खेसारी लाल यादव का पवन सिंह पर तीखा हमला, लोकसभा चुनाव को लेकर कही ये बात
बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज होने के बाद सियासी दलों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी के साथ-साथ बिहार के चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी कलाकारों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इस बीच भोजपुरी सिंगर और छपरा से आरजेडी उम्मीदवार ने शुक्रवार को रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पिथनी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

डिजिटल डेस्क, पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के आगाज होने के बाद सियासी दलों में जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इसी के साथ-साथ बिहार के चुनावी मैदान में उतरे भोजपुरी कलाकारों में भी आरोप-प्रत्यारोप का दौरा जारी है। इस बीच भोजपुरी सिंगर और छपरा से आरजेडी उम्मीदवार ने शुक्रवार को रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने पिथनी हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से आरजेडी उम्मीदवार राजेश यादव के पक्ष में वोट करने की अपील। इस दौरान खेसारी लाल यादव को देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। खेसारी लाल की एक झलक पाने के लिए कई युवा स्कूल की छत पर चढ़ गए थे।

जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार को बदलना होगा - खेसारी लाल यादव

इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए खेसारी लाल यादव ने कहा, "सरकार बदलना जरूरी है ताकि रोजी-रोजगार के अवसर बनें। मां से आशीर्वाद लेकर रोज काम की तलाश में बाहर जाते हैं। फिर आकर इस मां के आंचल में सोते हैं। अब बिहार में ऐसा माहौल बने कि हमारे बच्चे यहीं रोजगार पा सकें।"

खेसारी लाल यादव ने कहा, "लोग मुझे सनातन विरोधी कहते हैं पर मैं कहता हूं जितनी मंदिर बनानी है बनाइए। लेकिन सोचिए आपने शादी क्यों की? मंदिर में ही घंटा बजाते रहते, शादी करके खूब मजे ले रहे हैं। इसलिए जात-धर्म से ऊपर उठकर बिहार को बदलना होगा।"

100 सीटों पर जीतेगी महागठबंधन - खेसारी लाल यादव

जनसभा के दौरान खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "पवन भैया ने मेरी बीवी को लेकर मीडिया में जो कहा वो सबको पता है। यही पवन भैया थे जिनके लिए लोकसभा चुनाव में मैंने जान लगाकर प्रचार किया था, यहां तक कि मेरे पिताजी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था। लेकिन उन्हीं पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया. यही फर्क है मेरे और उनके बीच।"

सभा के दौरान खेसारी लाल यादव ने जनता से सवाल किया, "बिहार बदलेंगे ना? ताकि आपके बच्चे सवाल न पूछें कि जब बिहार बदल रहा था तब आपने गलत को क्यों चुना?"

जनसभा के अंत में खेसारी लाल यादव ने दावा किया, "पहले चरण के मतदान में महागठबंधन ने 100 सीटें जीत ली हैं। हम लोग यह चुनाव जीतने जा रहे हैं, बिहार में बदलाव तय है।" इसके बाद भीड़ में जोर-शोर से नारे गूंजने लगे। इसके साथ ही मंच से खेसारी लाल यादव के जाने के बाद 'खेसारी लाल यादव जिंदाबाद' के नारे गूंजने लगे।

Created On :   7 Nov 2025 9:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story