बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए पिछले चुनाव में कोसी प्रमंडल का सियासी समीकरण

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। बंपर वोटिंग के बाद गठबंधन दल अपनी अपनी जीत और अपने पक्ष में वोटिंग होने का दावा ठोंक रहे है। इस दौरान हम आपको बताएंगे 2020 के विधानसभा चुनाव में कोसी डिवीजन में किस दल को मिली थी बढ़त ,किसका रहा कमजोर प्रदर्शन।
कोसी डिवीजन ने पिछली बार एनडीए को चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। एनडीए को कोसी प्रमंडल की 13 में से 10 सीटों पर जीत मिली थी। प्रमंडल के चुनावी नतीजों से जुड़ी कोसी प्रमंडल में कुल तीन जिले आते हैं। इसमें सुपौल, मधेपुरा और सहरसा शामिल हैं।
कोसी क्षेत्र का सियासी समीकरण की बात की जाए तो कोसी डिवीजन में कुल तीन जिले सहरसा, मधेपुरा और सुपौल आते हैं। इसे मिथिला क्षेत्र का हिस्सा कहा जाता है। यहां कुल 13 विधानसभा सीटें हैं। पांच सीटें सुपौल जिले में, चार सीटें मधेपुरा में और चार सीटें सहरसा में हैं। 2025 में एनडीए से यहां भाजपा दो, लोजपा एक और जदयू बाकि 10 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं महागठबंधन से नौ सीटों पर आरजेडी , तीन पर कांग्रेस और एक आईआईपी के उम्मीदवार हैं।
कोसी प्रमंडल में 2020 के विधानसभा चुनाव में 13 में से 10 सीटें एनडीए को मिली थीं। जबकि महागठबंधन को तीन सीटें मिली थी। एनडीए में भी जेडीयू को आठ और बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिली थी। महागठबंधन में केवल आरजेडी को तीन सीटें मिली थीं।
2025 के विधानसभा चुनाव में बिहार में दो चरणों में होना है,पहले चरण की वोटिंग 6 नवंबर को संपन्न हुई वहीं दूसरे चरण की वोटिंग 11 नवंबर को होगी, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। 17 नवंबर को पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख रही जबकि दूसरे चरण के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर रही।
2020 के विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच में था। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें बीजेपी के खाते में गई थीं। जेडीयू को 43, वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर सफलता मिली थी। राज्य की 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं। 75 सीटें जीतकर आरजेडी राज्य की सबसे बड़ा राजनीतिक दल बना था। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य दलों की बात करें तो एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।
Created On :   7 Nov 2025 3:55 PM IST












