बिहार विधानसभा चुनाव 2025: जानिए पिछले चुनाव में दरभंगा प्रमंडल का सियासी समीकरण

जानिए पिछले चुनाव में दरभंगा प्रमंडल का सियासी समीकरण
दरभंगा डिवीजन में कुल तीन जिले आते हैं। इसमें दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी जिला शामिल हैं। 243 सीटों में से 30 सीटें दरभंगा प्रमंडल में आती हैं। इस क्षेत्र में 03 जिले आते हैं। तीनों जिले में 10-10 विधानसभा सीटें हैं। यह मिथिला क्षेत्र का एक हिस्सा है। इसी प्रमंड की एक सीट अलीपुर से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है।

डिजिटल डेस्क, पटना। 243 विधानसभा सीट वाले बिहार में पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। बंपर वोटिंग के बाद गठबंधन दल अपनी अपनी जीत और अपने पक्ष में वोटिंग होने का दावा ठोंक रहे है। इस दौरान हम आपको बताएंगे 2020 के विधानसभा चुनाव में दरभंगा डिवीजन में किस दल को मिली थी बढ़त ,किसका रहा कमजोर प्रदर्शन।

दरभंगा डिवीजन में कुल तीन जिले आते हैं। इसमें दरभंगा, सीतामढ़ी और मधुबनी जिला शामिल हैं। 243 सीटों में से 30 सीटें दरभंगा प्रमंडल में आती हैं। इस क्षेत्र में 03 जिले आते हैं। तीनों जिले में 10-10 विधानसभा सीटें हैं। यह मिथिला क्षेत्र का एक हिस्सा है। इसी प्रमंड की एक सीट अलीपुर से लोकगायिका मैथिली ठाकुर को भाजपा ने टिकट दिया है।

2020 के विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच में था। 2020 के विधानसभा चुनाव में दरभंगा में एनडीए गठबंधन ने जबरदस्त जीत हासिल की। एनडीए को 30 में से 22 सीट और महागठबंधन को 8 सीटें मिलीं थीं। दलवार आंकड़ों की बात करें तो एनडीए में शामिल बीजेपी को 11 सीटें और जेडीयू को 9 सीटें मिली थी। वहीं, वीआईपी को दो सीटें मिलीं थी। इस चुनाव में वीआईपी एनडीए का साथ छोड़कर महागठबंधन का हिस्सा बन चुकी है। 2020 के चुनाव में महागठबंधन में आरजेडी को 7 सीटें मिलीं थीं। वहीं उसकी सहयोगी दल माकपा को एक सीट पर संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस इस इलाके में अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 125 सीटें जीतीं थीं। इनमें सबसे ज्यादा 74 सीटें भाजपा के खाते में गई थीं। जेडीयू को 43, वीआईपी और हम को 4-4 सीट पर सफलता मिली थी। राज्य की 110 सीटें महागठबंधन के खाते में गई थीं। 75 सीटें जीतकर आरजेडी राज्य की सबसे बड़ा दल बना था। इसके साथ ही कांग्रेस को 19, वामदलों को 16 सीट पर जीत मिली थी। इनमें 12 सीटें भाकपा (माले) और दो-दो सीटें भाकपा और माकपा के खाते में गईं थी। अन्य दलों की बात करें तो एआईएमआईएम ने पांच, बसपा, लोजपा और निर्दलीय को एक-एक सीट पर जीत मिली थी।


Created On :   7 Nov 2025 3:58 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story