बिहार विधानसभा चुनाव: 'लोगों ने बिना डरे दिया वोट', पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने बताया कैसी रही मतदान की प्रक्रिया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण का विधानसभा चुनाव हुआ। कुल 121 सीटों पर 1 हजार से भी ज्यादा उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। सभी 18 जिलों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। मतदान संपन्न होने के बाद बक्सर के पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने मतदान प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वोटिंग अच्छी और शांतिपूर्ण तरीके से हुई। लोगों ने बिना डरे अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।।
यह भी पढ़े -बिहारशरीफ में वोटर पर्ची बांटने को लेकर बवाल, बीजेपी प्रत्याशी ने चार कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को लेकर एसआई पर लगाए आरोप
पुलिस अधीक्षक ने क्या कहा?
शुभम आर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पूरी मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। उन्होंने बिहार के लोगों को भी वोट डालने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव की तैयारियां हमने कई महीने पहले शुरू कर दी थीं। इस दौरान बड़ी संख्या में असामाजिक तत्वों की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त हमने कई व्यक्तियों के खिलाफ व्यापक निवारक कार्रवाई की। 21,000 से अधिक लोगों पर अलग-अलग धाराओं के तहत कार्रवाई की गई।
यह भी पढ़े -भोजपुरी सुपरस्टार्स में वार-पलटवार! निरहुआ के हमले का RJD उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने दिया जवाब, BJP पर भी साधा निशाना
पहले चरण में कितने उम्मीदवार ने आजमाई किस्मत?
पहले चरण में 1,314 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आमने-सामने थे। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.75 करोड़ मतदाताओं के हाथ में होगा। प्रथम चरण के लिए कुल 45,341 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 36,733 ग्रामीण क्षेत्र में हैं। वहीं, इस चरण में 10.72 लाख नए वोटर्स और 7.38 लाख 18-19 वर्ष के युवा वोर्ट शामिल हैं। पहले चरण की 121 सीटों पर कुल 6.60 करोड़ जनसंख्या है। वहीं, वोटर लिस्ट में 3.75 करोड़ नाम दर्ज हैं। पूरे राज्य में वोटर्स की संख्या 7.24 करोड़ है। यह संख्या विशेष पुनरीक्षण के बाद पहले की तुलना में करीब 60 लाख कम है।
Created On :   7 Nov 2025 9:56 AM IST













