Delhi Terror Blast: '2-2 के ग्रुप में बंट कर 4 शहरों में विस्फोट करने की थी साजिश', दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ा अपडेट, जानें किसने दी जानकारी?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली टेरर अटैक मामले में नया अपडेट सामने आया है। जांच एजेंसी के सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 8 संदिग्धों ने 4 जगहों पर सिलसिलेवार विस्फोट करने की प्लानिंग की थी। उनकी प्लानिंग के मुताबिक, 2-2 के समूह में बंट कर 4 शहरों में ब्लास्ट को अंजाम देना था। सूत्रों का कहना है कि हर एक ग्रुप अपने साथ कई IED ले जाने की फिराक में था। मालूम हो कि, इस वक्त सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और जांच-पड़ताल में किसी तरह की कसर छोड़ने को तैयार नहीं हैं।
यह भी पढ़े -'जिस तरह नेहरू और इंदिरा गांधी को...', लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ करना शशि थरूर को पड़ा भारी, अब कांग्रेस सांसद ने सफाई में कही ये बात
यह भी पढ़े -नीतीश को फायदा...कांग्रेस का हाल और बुरा, जानें पिछले चुनाव के नतीजों के मुकाबले एग्जिट पोल्स में किस पार्टी का कैसा रहा प्रदर्शन
देखें ब्लास्ट का वीडियो
12 की मौत, कई घायल, 20 गिरफ्तार
आपको बता दें कि, दिल्ली में 10 नवंबर की शाम लाल किले के पास एक कार में भीषण धमाका हुआ। धमाका इतना जोरदार था कि इलाके में छीख-पुकार मच गई। 12 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग जख्मी हुए। धमाके की जानकारी मिलते ही पुलिस 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। इस वक्त कई सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और ताबड़तोड़ एक्शन कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक, अब तक 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
न्यूज रिपोर्रट्स के मुताबिक, अब तक 8 शव की पहचान कर ली गई है और उनकी डेड बॉडी परिवार को सौंपी जा चुकी है। हालांकि कुछ मृतकों की पहचान अब भी लगातार की जा रही है।
Created On :   13 Nov 2025 8:36 AM IST













