Delhi Blast: दिल्ली ब्लासट को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव का तीखा हमला, केंद्र सरकार की नाकामी पर उठाए सवाल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंगलवार शाम को लाल किले के पास कार ब्लास्ट को लेकर सियासत गरमा रही है। इस बीच दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली बम धमाके के लिए केंद्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने घटना में हुई सुरक्षा व्यवस्था की चूक को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।
यह भी पढ़े -केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को माना आतंकी घटना, मारे गए लोगों के लिए दो मिनट का रखा मौन
दिल्ली ब्लास्ट के लिए देवेंद्र यादव ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेट अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल इस्तीफे देने की मांग की है। उन्होंने इसे 26/11 मुंबई हमलों के बाद की याद दिलाते हुए कहा कि उस वक्त कांग्रेस सरकार के गृह मंत्री शिवराज पाटिल ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 30 नवंबर 2008 को पद छोड़ दिया था।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "धमाके से पहले विस्फोटकों से लदी कार पूरे 11 घंटे तक राजधानी में बेखौफ घूमती रही। यह सीधी तौर पर केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है, क्योंकि दिल्ली पुलिस सीधे गृह मंत्रालय के अधीन है।" उन्होंने बताया कि वह स्वयं कल एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों की आंखों में अब भी दहशत साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा, "पीएम मोदी और अमित शाह के सांत्वना वाले शब्दों से पीड़ितों के जख्म नहीं भरेंगे।"
यह भी पढ़े -'समाजवादी पार्टी आतंकवादियों के बचाव में उतरी', अबू आजमी के बयान पर प्रदीप भंडारी ने जताई कड़ी आपत्ति
घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की
इस दौरान कांग्रेस नेता ने बीते 12 साल के आंतकी हमलों की लंबी लिस्ट पेश की। उन्होंने कहा कि 2015 से 2025 तक बारामूला, पहलगाम, पुलवामा, राजौरी, उरी, पठानकोट, गुरदासपुर, पंपोर, अमरनाथ यात्रा और अब दिल्ली तक – यह सिलसिला मोदी सरकार की सुरक्षा नीतियों की पोल खोलता है। "देश की रक्षा और जनता की सुरक्षा में यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है।"
देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा मृतकों के परिजनों को 10 लाख, स्थायी विकलांगों को 5 लाख और गंभीर घायलों को 2 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा पर यादव ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने आगे कहा, "यह राशि नाकाफी है। दिल्ली कांग्रेस ने 50 लाख रुपये मुआवजे की मांग की थी। भले ही कोई रकम दर्द कम न करे, लेकिन कम से कम परिवारों की आजीविका तो चल सके।"
Created On :   12 Nov 2025 11:16 PM IST












