मौसम अपडेट: मानसून की विदाई से पहले ही इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आईएमडी का ताजा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून देशभर के राज्यों से धीरे-धीरे अलविदा ले रहा है। इसी बीच उत्तर भारत में एक बार फिर से भारी गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ कई इलाकों में भारी गर्मी का दौर देखने को मिल रहा है और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों से मानसून ने वापसी ले ली है। जिसमें, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश जैसे कई इलाके शामिल हैं। इसके अलावा, आज कुछ राज्यों में भारी से भी ज्यादा भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।
किन राज्यों में होगी आज भारी बारिश?
मौसम विभाग के मुताबिक, आज देश के 5 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी है। जिसमें महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, ओडिसा, आंध्र प्रदेश, केरल और कोंकण शामिल हैं। वहीं, देश के कुछ राज्यों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
किन राज्यों में नहीं होने वाली है बारिश?
देश के कुछ राज्यों में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। जिसमें पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान, दिल्ली और अरुणाचल प्रदेश जैसे कई राज्य शामिल हैं।
दिल्ली में कब मिलेगी भारी गर्मी से राहत?
दिल्ली में बीते कई दिनों से भारी गर्मी और उमस हो रही थी जिससे सभी दिल्लीवासी परेशान थे। लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में दिल्ली में मौसम बदल सकता है और गर्मी से आराम मिल सकता है।
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी-बिहार के मौसम के बारे में जानें तो, यहां पर भी बारिश थमी हुई थी और अब भी कोई खास आसार नहीं है। इन राज्यों में गर्मी और तापमान बढ़ सकता है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा रहने वाला है मौसम?
पहाड़ी राज्यों में इस बार भारी प्राकृतिक आपदाएं देखने को मिली हैं। वहीं, अब पहाड़ी इलाकों से मानसून अब वापसी ले सकता है। जिसमें हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के अलावा अन्य राज्य शामिल हैं।
Created On :   27 Sept 2025 11:27 AM IST