Bihar Politics: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने बिहार की राजनीति को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया, कहा- 'हालात देखिए और...'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में 2025 के अंत-अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसको लेकर अभी से सभी पार्टी और नेताओं ने अपनी कमर कस ली है। लगातार नई-नई सौगातों का ऐलान हो रहा है। वहीं, मुख्यमंत्री महिला रोजगार के तहत सभी माताओं और बहनों के खाते में 10 हजार रुपए भेजे हैं। साथ ही मोदी ने आज लोगों को संबोधित करते हुए बताया है कि कैसे बिहार प्रगति की ओर बढ़ रहा है। इसी बीच प्रियंका गांधी ने इस योजना और बिहार की राजनीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, 'ये क्या है जो आप चुनाव से पहले पैसे दे रहे हैं?'
प्रियंका गांधी का क्या है कहना?
प्रियंका गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि, 'ये क्या है जो आप चुनाव से पहले पैसे दे रहे हैं? आप 20 साल से सरकार में हैं, 20 साल में महिलाओं के लिए आपने क्या किया? क्या 3 हजार रुपये कोई मानदेय होता है। चुनाव से पहले आप कहते हैं 10 हजार रुपये ले लीजिए, आपने उन्हें बेवकूफ समझा है? मैं महिलाओं से कहती हूं कि अपनी शक्ति को पहचानो, आपको समझना चाहिए कि वे क्या कर रहे हैं। यह केवल चुनाव के लिए किया जा रहा है, चुनाव के बाद क्या होगा? ये तो कह भी नहीं रहे कि ये हर महीने 10 हजार रुपये देंगे और मानदेय बढ़ाएंगे, इसलिए आप सोच समझकर वोट दें।'
बिहार राजनीति पर प्रियंका गांधी के तीखे बोल
प्रियंका गांधी ने बिहार की राजनीति को लेकर कहा है कि, 'नीतीश कुमार बुज़ुर्ग हैं, मैं उनके बारे में कुछ नहीं कहूंगी लेकिन इतना कहूंगी कि बिहार में बदलाव का वक्त है, माहौल है, लोग थक चुके हैं और लोग देख रहे हैं और अब बिहार में चुनाव का समय है तो घोषणाएं हो रही हैं, जब तीन साल में 27 पुल ढह गए और आप एक भी पुल नहीं बना पा रहे हैं तो आप किस बात की घोषणा कर रहे हैं। लोग पलायन कर रहे हैं, आप रोज़गार नहीं दे पा रहे हैं, पेपर लीक करके आपने शिक्षा व्यवस्था का क्या हाल कर दिया। मैं जनता से कहूंगी कि हालात देखिए और समझिए कि ये क्या कर रहे हैं।'
Created On :   26 Sept 2025 6:18 PM IST