बिहार विधानसभा चुनाव 2025: सियासी रणनीति से लेकर जमीन पर मजबूत पकड़, जानिए इस वजह से बीजेपी ने प्रधान को सौंपी बिहार की अहम कमान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने धर्मेंद्र प्रधान को चुनावप्रभारी बनाया है। बिहार से उनका खासा नाता है। वो बिहार से 2012 में उच्च सदन गए थे। धर्मेंद्र प्रधान का जन्म 26 जून 1969 को ओडिशा के तालचेर शहर में हुआ। उन्होंने मानवशास्त्र में पीजी, उत्कल विश्वविद्यालय भुवनेश्वर से की। वो एक बार विधायक चार बार सांसद रहे है।
उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत 1983 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। प्रधान पहली बार 2000 में ओडिशा की पल्लहारा विधानसभा सीट से विधायक बने। 2004 में देवगढ़ ओडिशा लोकससभा से सांसद निर्वाचित हुए थे। 2012 में बिहार और 2018 में मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद बने। जबकि 2024 में ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए । प्रधान 2014 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री , कौशल और विकास मंत्रालय रहे। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्हें इस्पात मंत्री बनाया गया। जबकि 2021 से अब तक वो शिक्षा मंत्री है।
प्रधान की नीतीश कुमार से नजदीकी होने के साथ साथ, उनकी बिहार की सियासी जमीन पर पकड़ मजबूत है। उनकी यहीं खूबी उन्हें एनडीए के महत्वपूर्ण बनाती है। आपको बता दें जब भी जेडीयू और बीजेपी के बीच तनाव की स्थिति बनी तब प्रधान में संकटमोचक की भूमिका निभाई।
Created On :   25 Sept 2025 4:24 PM IST