MP Politics: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात, संगठन के विषयों पर हुई चर्चा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भाजपा प्रदेश कार्यालय में इन दिनों हलचल तेज हो गई है। कई नेताओं के प्रदेश कार्यालय में पहुंचने से कयासों का दौर शुरू हो गया है। मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहन प्रदेश कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होने करीब आधे घंटे तक प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ चर्चा की। कयास लगाए जा रहे हैं निगम मंडल और संगठन को लेकर यह चर्चा हुई है। निगम मंडल में नियुक्तियां होनी है, और इसी पर चर्चा हुई है।
हेमंत खंडेलवाल ने मुलाकात को सामान्य बताया। उन्होंने कहा शिवराज सिंह प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहें हैं और केंद्रीय मंत्री हैं। कर्यालय में कोई भी संगठन के विषय को लेकर आ सकता है। चाहे वह किसी भी पद पर हों। यह एक सौजन्य भेंट थी। संघठन में कई विषय हैं। इसके साथ ही जो गतिविधियां चल रहीं हैं उस पर चर्चा हुई है। जिसमें जिला और निगम भी आता है। सेवा पखवाड़ा , जीएसटी, प्रदेश पदाधिकारियों को लेकर चर्चा हुई है। हालांकि शिवराज सिंह चौहान ने हेमंत खंडेलवाल से मुलाकात के बाद मीडिया से कुछ भी नहीं कहा।
उधर, भाजपा कर्यालय में निगम मंडलों में नियुक्ति को लेकर सरगर्मी तेज है। प्रदेश कार्यालय में नेताओं की आवाजाही बढ़ी हुई है। मंत्री लखन पटेल, पूर्व मंत्री और विधायक के साथ अलग-अलग क्षेत्र के नेता प्रदेश अध्यक्ष और संगठन पदाधिकारियों से मुलाकात करने पहुंच रहे हैं। हालांकि सभी इसे सामान्य मुलाकात बता रहे हैं। लेकिन जहां निगम मंडल और प्राधिकरणों में नियुक्ति का मामला हो वहां मुलाकात विशेष हो जाती है। बहरहाल प्रदेश कार्यालय के चक्कर काट रहे नेताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं को भी नियुक्तियों का इंतजार है।
Created On :   25 Sept 2025 10:34 PM IST