Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 30 Aug 2025 8:48 PM IST

    वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हों सीएम ममता बनर्जी

    TMC सांसद यूसुफ पठान के बिहार में 'मतदाता अधिकार यात्रा' में शामिल होने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "इस रैली में ममता बनर्जी को शामिल होना चाहिए।" पटना में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प पर उन्होंने कहा, "हम इस मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए हर दिन यह मुद्दा उठा रहे हैं।"

  • 30 Aug 2025 8:25 PM IST

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर की फिनलैंड के विदेश मंत्री के साथ हुई चर्चा

    विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने ट्वीट किया, "आज फिनलैंड के विदेश मंत्री के साथ टेलीकॉन्फ़िगरेशन हुआ। हमारी चर्चा यूक्रेन संघर्ष और उसके परिणामों पर केंद्रित रही। इस संदर्भ में भारत को अनुचित रूप से निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए। हमने हमेशा बातचीत और कूटनीति की वकालत की है।

  • 30 Aug 2025 8:10 PM IST

    पीएम मोदी ने वोलोदिमीर जेलेंस्की से की बात

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन से जुड़े हालिया घटनाक्रमों पर अपने विचार साझा किए। प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का धन्यवाद किया और संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान तथा शांति की शीघ्र बहाली के प्रयासों के प्रति भारत के दृढ़ और निरंतर रुख की पुष्टि की। प्रधानमंत्री ने इस संबंध में हर संभव सहयोग देने की भारत की प्रतिबद्धता दोहराई: प्रधानमंत्री कार्यालय

  • 30 Aug 2025 7:21 PM IST

    बिहार में 2 लाख से अधिक मतदाताओं ने आपत्तियां दर्ज कराईं चुनाव आयोग

    बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं। इस बीच विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर आपत्तियां देखने को मिली हैं।

  • 30 Aug 2025 6:34 PM IST

    बारिश से माजलगांव जलाशय हुआ ओवरफ्लो , 9 दरवाजे खोले गए

    बीड जिले में स्थित माजलगांव जलाशय 30 अगस्त को शनिवार के दिन सुबह 100 प्रतिशत भरकर ओवरफ्लो होने से दोपहर के समय में जलाशय के 9 दरवाजे 17 हजार 986 क्सुसेक से खोले गए। सिंदफना नदी में पानी छोड़ा गया । उक्त जानकारी माजलगांव जलाशय के प्रशासन ने दी है।

  • 30 Aug 2025 6:04 PM IST

    नागपुर शहर के लिए जल्द बनेगी हेल्दी स्ट्रीट्स पॉलिसी

    महानगर पालिका और आईटीडीपी ने (इन्स्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड डेवलपमेंट पॉलिसी) के साथ मिलकर शहर में सुरक्षित, हरियाली और सभी वाहनचालकों के लिए सर्वसमावेशक रास्तों के लिए पहली हेल्दी स्ट्रीट्स नीति तैयार करने का फैसला किया है।

  • 30 Aug 2025 5:38 PM IST

    पीएम के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा सांसद बोले...

    बिहार में भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने दरभंगा में महागठबंधन के एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किए जाने पर कहा, "दिवंगत लोगों का नाम लेना, उनका अपमान करना, उन्हें गाली देना कांग्रेस की आदत बन गई है। लोगों को अब यह बात पसंद नहीं आती। आप मंच से प्रधानमंत्री की दिवंगत मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करवाएंगे और फिर वोट मांगने जाएंगे... एक मां का अपमान करना और प्रधानमंत्री के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना ठीक नहीं है।

  • 30 Aug 2025 5:19 PM IST

    राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की न राम में आस्था है और न...

    बिहार में केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, "राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की न राम में आस्था है और न ही माता सीता में है, न भारत की संस्कृति में कोई आस्था है और न ही संस्कार में है... वे नाटक करते हैं। वे यहां आए लेकिन पुनौरा धाम नहीं गए... इस देश में हमारे देवी-देवताओं को माता-पिता के रूप में देखा गया है और मां में तो देवी का स्वरूप देखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के बारे में अपशब्द कहकर उन लोगों ने अपनी संस्कृति को प्रदर्शित किया है। ऐसा वो ही कर सकता है जो मां के महत्व को नहीं समझता है... निश्चित रूप से वे(राहुल गांधी) इस पाप के जो भागी बने हैं, उन्हें देश की जनता बताएगी।

  • 30 Aug 2025 5:07 PM IST

    प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जन आक्रोश: कांग्रेस नेता

    कांग्रेस नेता अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ जन आक्रोश है। जब तक लोग भाजपा और नीतीश कुमार को सत्ता से नहीं हटाएंगे, इस तरह का आक्रोश बढ़ता ही रहेगा। लोग गुस्से में हैं।"

  • 30 Aug 2025 4:25 PM IST

    गृह मंत्री के खिलाफ टिप्पणी सही नहीं

    केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "उपराष्ट्रपति चुनाव प्रक्रिया चल रही है। कुछ दिन पहले, कुछ सेवानिवृत्त न्यायाधीशों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया और गृह मंत्री के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने गृह मंत्री के खिलाफ लिखा है। यह सही नहीं है...यह उपराष्ट्रपति का चुनाव है। 

Created On :   30 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story