Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज लाइव
30 अगस्त 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।

Live Updates

  • 31 Aug 2025 1:00 AM IST

    पीएम मोदी को कांग्रेस के खिलाफ बोलने का अधिकार नहीं - शमा मोहम्मद

    बिहार में राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा में पीएम मोदी को गाली देने को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने कहा, "हमने इसकी कड़ी निंदा की है। बिहार में भाजपा और जेडीयू की सरकार है। हमारी सरकार वहां नहीं है। उन्हें पकड़ो, गिरफ्तार करो... पिछले साल लोकसभा चुनाव में पीएम ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी मंगलसूत्र छीनकर मुसलमानों को देती है। इसलिए मैं बार-बार कह रही हूं कि इस पद की गरिमा किसने गिराई है? यह इस देश के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए उन्हें हमारी पार्टी के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है।"

  • 31 Aug 2025 12:37 AM IST

    वोट चोरी होने की चिंगारी जो बिहार से चली है ये पूरे देश में लग चुकी है - कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा

    'वोटर अधिकार यात्रा' पर कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा, "पूरे देश में एक जन जागृति आई है। वोट चोरी होने की चिंगारी जो बिहार से चली है ये पूरे देश में लग चुकी है। हर आदमी डरा हुआ है कि मेरा वोट तो नहीं कट जाएगा।"

  • 31 Aug 2025 12:06 AM IST

    बीजापुर में सुरक्षाबलों को मिला 10 किलो आईईडी

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षा बलों को तलाशी अभियान के दौरान गोरना-मनकेली मार्ग पर लगभग 70-80 मीटर लंबे बिजली के तार से जुड़ा 10 किलो का आईईडी मिला। आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। 

  • 30 Aug 2025 11:53 PM IST

    राहुल गांधी मानसिक अवसाद से ग्रस्त, देश में फैला रहे भ्रम दीपक उज्जवल

    छत्तीसगढ़ भाजपा इकाई के वरिष्ठ नेता दीपक उज्जवल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मानसिक अवसाद से जूझ रहे हैं, जिसके चलते वे आधारहीन आरोप लगा रहे हैं और काल्पनिक कहानियां रचकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

  • 30 Aug 2025 11:33 PM IST

    वैष्णो देवी हादसा बुराड़ी के एक ही परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत, दो बच्चे अस्पताल में भर्ती

    जम्मू-कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन हादसे ने दिल्ली के बुराड़ी क्षेत्र की केशव नगर कॉलोनी में मातम फैला दिया है। इस हादसे में एक ही परिवार और उनके रिश्तेदारों को मिलाकर 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चे अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।

  • 30 Aug 2025 10:58 PM IST

    बलूचिस्तान सरकार ने 15 दिनों के लिए धारा 144 बढ़ाई, विरोध प्रदर्शन तेज

    बलूचिस्तान की प्रांतीय सरकार ने कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति का हवाला देते हुए पूरे प्रांत में धारा 144 की अवधि 15 दिनों के लिए और बढ़ा दी है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस अवधि में हथियारों का प्रदर्शन और उपयोग, मोटरसाइकिल पर डबल सवारी, काली शीशे वाली गाड़ियां, बिना पंजीकरण वाली मोटरसाइकिलें, तथा पांच या अधिक लोगों के जमावड़े, धरना, जुलूस और रैली पर प्रतिबंध रहेगा।

  • 30 Aug 2025 10:35 PM IST

    पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश से त्राहिमाम, 14.6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

    पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दशकों बाद आई भीषण बाढ़ से हालात बेकाबू हो गए हैं। शनिवार को आई नई रिपोर्ट के अनुसार मूसलधार बारिश से आए फ्लैश फ्लड और शहरी इलाकों में जलजमाव से 28 और लोगों की मौत हो गई।

  • 30 Aug 2025 10:05 PM IST

    बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ बने विकास आयुक्त

    बिहार सरकार ने शनिवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई एएस) के अधिकारी और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ का स्थानांतरण विकास आयुक्त पद पर कर दिया। इसकी अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग से भी जारी कर दी गई।

  • 30 Aug 2025 9:33 PM IST

    मैंने पीएम मोदी को यूक्रेन की स्थिति से अवगत कराया - वोलोदिमिर जेलेंस्की

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने ट्वीट किया, "मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। मैंने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यूरोपीय नेताओं की भागीदारी वाली बातचीत की जानकारी दी... यूक्रेन ने रूस के प्रमुख के साथ बैठक के लिए अपनी तत्परता दोहराई। लगभग दो हफ़्ते बीत चुके हैं, और इस दौरान, जब रूस को कूटनीति की तैयारी करनी चाहिए थी, मास्को ने कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिया है - केवल नागरिक ठिकानों पर निंदनीय हमले किए हैं और हमारे दर्जनों लोगों को मार डाला है। मैं पीड़ितों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति व्यक्त की गई संवेदनाओं के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। हमने शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन से पहले अपनी स्थिति में समन्वय स्थापित किया... भारत आवश्यक प्रयास करने और शिखर सम्मेलन से इतर होने वाली बैठकों के दौरान रूस और अन्य नेताओं को उचित संकेत देने के लिए तैयार है... मुझे निकट भविष्य में प्रधानमंत्री से मिलकर खुशी होगी।"

  • 30 Aug 2025 9:12 PM IST

    महुआ मोइत्रा जो कर रही हैं उन्हें भुगतना पड़ेगा - डिप्टी सीएम विजय शर्मा

    MC सांसद महुआ मोइत्रा के बयान पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्मंत्री विजय शर्मा ने कहा, "महुआ मोइत्रा जो कर रही हैं उन्हें भुगतना पड़ेगा। गृह मंत्री जिन्होंने विभिन्न संकटों से लड़ते हुए सुरक्षा का माहौल बनाया उनके प्रति ऐसा कहना। मैं सोचता हूं कि इनके मन में कितनी हिंसा भरी हुई है। देश की जनता माफ नहीं करेगी।"

Created On :   30 Aug 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story