प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

प्रियंका गांधी का जबलपुर दौरा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
  • मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
  • कांग्रेस की चुनावी तैयारी
  • पूजा और प्रचार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज मध्यप्रदेश के जबलपुर में है। प्रियंका के स्वागत में चप्पे चप्पे को पोस्टर से पाट दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सबसे पहले मध्य प्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी की पूजा अर्चना की।

उसके बाद गांधी जबलपुर में आयोजित एक रोड़ शो कर एक रैली को संबोधित करेंगी।

प्रियंका गांधी के जबलपुर दौरे को साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के अभियान की शुरूआत के तौर पर देखा जा रहा है। इस चुनावी शंखनाद से गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। मध्यप्रदेश की राजनीति में महाकौशल का विशेष योगदान है।

जबलपुर मेयर ने पीटीआई न्यूज एजेंसी को बताया कि प्रियंका गांधी सुबह करीब 10:30 बजे जबलपुर पहुंचकर नर्मदा नदी की पूजा करेंगी, करीब 11:15 बजे शहीद स्मारक में एक जनसभा को संबोधित करेंगी। इस दौरान वह पार्टी के चुनाव प्रचार अभियान संकल्प 2023 की शुरुआत करेंगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रियंका गांधी रैली स्थल के रास्ते में मौजूद रानी दुर्गावती की एक प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी।

जबलपुर में सभा के मायने

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में मुख्य तौर पर छह क्षेत्र हैं, जिनमें ग्वालियर-चंबल, मध्य भारत, महाकौशल, निमाड़-मालवा, विंध्य और बुंदेलखंड हैं। महाकौशल या जबलपुर संभाग में जबलपुर, कटनी, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी और छिंदवाड़ा सहित आठ जिले आते हैं। महाकौशल में आदिवासी मतदाताओं का एक बड़ा तबका निवास करता है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने यहां बीजेपी को मात दी थी। कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का छिंदवाड़ा जिला भी महाकौशल में आता है।

आपको बता दें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां भाजपा को पटखनी दी थी। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यहां अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 13 में से 11 सीटों पर जीत हासिल की थी। इस दौरान भाजपा को सिर्फ 2 सीटों से संतोष करना पड़ा था। महाकौशल क्षेत्र का जबलपुर सबसे बड़ा शहर है। यहां से आस पास के कई जिलों पर असर पड़ता है। इस लिहाज से गांधी का जबलपुर दौरा काफी खास माना जा रहा है। गांधी की इस रैली में लाखों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंंचने की उम्मीद है। गांधी दौरे का जबलपुर संभाग के 8 जिलों पर प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

Created On :   12 Jun 2023 4:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story