राजस्थान के 5 मशहूर फोर्ट्स, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं सबसे परफेक्ट

Here are some beautiful forts of Rajasthan for your destination wedding
राजस्थान के 5 मशहूर फोर्ट्स, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं सबसे परफेक्ट
राजस्थान के 5 मशहूर फोर्ट्स, जो डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए हैं सबसे परफेक्ट

डिजिटल डेस्क,मुंबई। कोविड महामारी ने त्यौहार और शादी के रंग को फीका कर दिया है। क्योंकि अब बहुत कम लोगों की मौजूदगी में शादियां पूरी हो रही है। इसलिए आप चाहे तो अपने परिवार के साथ सावधानियां बरतते हुए डेस्टिनेशनस वेडिंग करें। आज हम आपको राजस्थान के वो 5 मशहूर फोर्ट्स के बारे में बताएंगे, जो आपकी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। 

उम्मेद भवन पैलेस, जोधपुर
राजस्थान की शाही अपील को कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। उम्मेद भवन लम्बे समय से बड़ी शादियों की मेजबानी करता रहा है। ये वही पैलेस है जहां निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा ने सात फेरे लिए थे। जोधपुर के ब्लू सिटी में यह फोर्ट दुनिया के सबसे भव्य बॉलरूमों में से एक है। 4,500 फुट के इस बॉलरूम को मेवाड़ हॉल कहा जाता है। उम्मेद भवन में मेहमानों के लिए 64 सुइट हैं साथ ही बैंक्वेट में 900 लोगों को रखा जा सकता है। नाचते हुए मोर, एक्जोटिक पूल और हरे भरे बगीचो के साथ यह फाइव स्टार होटल फेयरी-टेल वेडिंग के लिए एक आदर्श स्थान है।

A Peek into the Taj Lake Palace, Udaipur - Luxury Gold - Journey Beyond the  Ordinary

लेक पैलेस, उदयपुर
उदयपुर में ताज लेक पैलेस के बिना शादियों के लिए भारत में महलों की कोई भी तलाश पूरी नहीं होती है। उदयपुर का रत्न, ताज लेक पैलेस भारत में सबसे चर्चित शादियों की मेजबानी करता है। फिल्म "ये जवानी है दीवानी" की शूटिंग भी यहीं हुई थी। पिछोला लेक के समाने यह प्राचीन महल डेस्टिनेशनस वेडिंग के लिए सबसे परफेक्ट जगह है। झील को पार करने के लिए मेहमानों को बोट से ले जाया जाता है। इस महल की एक खास बात है, यहां से सनराइज और सनसेट दोनो ही देखने को मिलते हैं।  

Mundota Fort and Palace | The Wedding Connections

मुन्दोता फोर्ट, जयपुर
500 साल पुराना मुन्दोता किला और महल किसी अजूबे से कम नहीं है। इसका निर्माण 14वीं शताब्दी में नरुका राजपूतों द्वारा किया गया था। मुन्दोता फोर्ट अरावली रेंज के टॉप पर है और ज़बरदस्त सीनरी के साथ यह किसी भी समारोहों के लिए सबसे परपेक्ट जगह है। पहाड़ी की चोटी पर बना, यह महल बगीचे, आंगन और मंडपों से भरा हुआ है। जयपुर में स्थित, यह किला लार्जर देन लाइफ सेलिब्रशन का आनंद लेता है। 52 गेस्ट रुम्स के साथ इस किले में लगभग 200 लोगो के रुकने का इंतजाम है।

10 Destination Wedding Locations Around Delhi For The D Day - DforDelhi 

नीमराना फोर्ट पैलेस, अलवर 
राजस्थान के अलवर जिले में 15वीं सदी का यह हेरिटेज होटल डेस्टिनेशनस वेडिंग करने के लिए सबसे ऐतिहासिक जगहों में से एक है। रोमन एम्फीथिएटर, हैंगिंग गार्डन जैसे कई आकर्षण के साथ, यह फोर्ट किसी भी फंक्शन को यादगार बना देता है। नीमराना सात विंग्स और 12 लेयर्स के साथ 2.5 हेक्टेयर में फैला हुआ है। दस मंजिल ऊँचे इस पैलेस में कुल 50 कमरे हैं। नीमराना फोर्ट की खास बात यह है कि, यहां पर बने हर कमरे को अलग-अलग नाम दिया गया है।

Suryagarh Jaisalmer

सूर्यगढ़ पैलेस, जैसलमेर
इस आलीशान पैलेस में राजपुताना जीवन शैली की झलक है। थार रेगिस्तान के बीच बसा, जैसलमेर में सूर्यगढ़ पैलेस सबसे रोमांटिक विवाह स्थलों में से एक है। 62 सुइट्स, 18 पैलेस रूम, और 16 ग्रैंड हेरिटेज रूम के साथ इस पैलेस में गेस्ट के रुकने कि उत्तम व्यवस्था है। सूर्यगढ़ पैलेस में  डेजर्ट सफारी, कुकिंग क्लास और तलवारबाजी भी कराई जाती है। सूर्यगढ़ किला आधुनिक सुविधाओं के साथ ट्रेडिश्नल अनुभव देता है। हेरिटेज एक्सपीरियंस की तलाश करने वाले सभी लोगो को एक बार जैसलमेर को सूर्यगढ़ पैलेस जरुर जाना चाहिए।  

Created On :   2 July 2021 9:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story