चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस: हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान, J-K में तीन चरण मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे

हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान, J-K में तीन चरण मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे
  • शुक्रवार को हुई भारतीय निर्वाचन आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • जम्मू-कश्मीर में होंगे 3 चरण में चुनाव, हरियाणा में 1 अक्टूबर को

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग की अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा विधानचुनाव के कार्यक्रम का एलान किया है। जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे। मतदान 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होगा। मतों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। दूसरी ओर हरियाणा का विधानसभा चुनाव एक चरण में 1 अक्टूबर होगा और 4 अक्टूबर को मतगणना होगी। वहीं, महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव का एलान फिलहाल नहीं किया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "पिछली बार महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव एक साथ हुए थे। उस समय जम्मू-कश्मीर कोई फैक्टर नहीं था, लेकिन इस बार इस साल 4 चुनाव हैं और इसके तुरंत बाद 5वां चुनाव है, जिसमें जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली शामिल हैं। सुरक्षा बलों की आवश्यकता के आधार पर हमने 2 चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है, दूसरा फैक्टर यह है कि महाराष्ट्र में भारी बारिश हुई है और कई त्यौहार भी आने वाले हैं।

यह भी पढ़े -हरियाणा में 1 अक्टूबर को मतदान, J-K में तीन चरण मतदान, 4 अक्टूबर को नतीजे

आपको बता दें, जम्मू कश्मीर में 370 हटने के बाद पहली बार विधानसभा चुनाव होने हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 11 सितंबर 2023 को चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 दिसंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। वहीं, कुछ दिन पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जम्मू कश्मीर और हरियाणा के अधिकारियों के साथ इस संबंध में मीटिंग भी की थी।

370 हटने के बाद और परिसीमन न होने के चलते घाटी में चुनाव टलते रहे, मई 2022 के परिसीमन के बाद अब जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सीटों की संख्या 90 हो गई है। इस तरह जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। 2014 में 87 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें जम्मू की 37 और कश्मीर घाटी की 46 सीटों के अलावा 6 सीटें लद्दाख की थीं।

आपको बता दें, 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में वर्तमान में तीन सीटें खाली हैं। सदन में बीजेपी के 41, कांग्रेस के 29, जेजेपी के 10 और INLD और HLP के एक-एक विधायक हैं, जबकि पांच निर्दलीय विधायक हैं। वहीं, झारखंण की 81 सदस्यों वाली विधानसभा में 2019 में चुनाव हुए थे। दूसरी ओर, महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 2019 में चुनाव हुए थे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार दे रहे हैं जानकारी।

Live Updates

  • 16 Aug 2024 9:45 AM

    पहली बार दुनिया में सबसे ज्यादा मतदान हुआ- मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, "2024 के लोकसभा चुनाव विश्व स्तर पर सबसे बड़ी चुनाव प्रक्रिया थी। यह सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इसने पूरे लोकतांत्रिक विश्व के लिए एक बहुत मजबूत लोकतांत्रिक धरातल तैयार किया, यह बिना किसी हिंसा के शांतिपूर्ण रहा और पूरे देश ने चुनाव का उत्सव मनाया। हमने कई रिकॉर्ड भी बनाए। पहली बार दुनिया में सबसे ज्यादा मतदान हुआ"

  • 16 Aug 2024 9:40 AM

    जम्मू-कश्मीर में होगा 90 सीटों पर विधानसभा चुनाव

    जम्मू-कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या बढ़कर 90 हो गई हैं। जम्मू में 43 और कश्मीर में 47 सीटें होंगी। वहीं, पीओके के लिए 24 सीटें ही रिजर्व हैं।

  • 16 Aug 2024 9:37 AM

    जम्मू-कश्मीर में साल 2014 में हुआ था विधानसभा चुनाव

    जम्मू-कश्मीर में 2014 विधानसभा चुनाव के दौरान 87 सीटों पर मतदान हुआ था। जसमें से 28 सीटें पीडीपी ने जीती थीं, बीजेपी ने 25, नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 15 और कांग्रेस के खाते में 12 सीटें गईं। वहीं, अन्य दलों ने 7 सीटें हासिर की।

Created On :   16 Aug 2024 9:07 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story