अजब-गजब: दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में शामिल है अफ्रीका की 'मूर्सी' जनजाति, पिशाच के जैसे पीते हैं खून, महिलाओं को आर्कषित करने के लिए अपनाते हैं ये अजीब उपाय

दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में शामिल है अफ्रीका की मूर्सी जनजाति, पिशाच के जैसे पीते हैं खून, महिलाओं को आर्कषित करने के लिए अपनाते हैं ये अजीब उपाय
Africa's 'Mursi' tribe is included in the world's most dangerous tribe, they drink blood like vampires, adopt these strange measures to attract women.

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई ऐसी जनजातियां हैं जो अपने हजारों साल पुराने रहन-सहन और रीति रिवाजों को पालन करने के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको ऐसी जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो पिशाचों के जैसे खून पीते हैं। इस खतरनाक जनजाति का नाम मूर्सी है। दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में शुमार यह जनजाति इथियोपिया की ओमो वैली में निवास करती है।

मूर्सी जनजाति के बारे में कई ऐसे फैक्ट्स हैं जिन्हें जानकर आप के होश उड़ जाएंगे। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, कलाश्निकोव राइफलों से लैस इस जनजाति के लोग अपने शरीर की ताकत बढ़ाने के लिए जानवरों का खून पीते हैं। साथ ही महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए अपने शरीर पर खास तरह के घाव का निशान बना लेते हैं।

मूर्सी जनजाति इतनी खूंखार है कि नहीं? यह जानने के लिए माइक कोरी नाम का एक यूट्यूबर इथियोपिया गया। फियरलेस एंड फार नाम के अपने यूट्यूब चैनल के लिए उन्होंने मूर्सी जनजाति पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई। इस फिल्म में माइक को मूर्सी जनजाति के ओलू चलारे जो इस जनजाति के प्रमुख भी थे, उनसे बात करते हुए दिखाया गया है। फिल्म में ओलू को अपने पास एक रायफल रखे भी देखा जा सकता है।

ओलू से बात करते हुए माइक ने पूछा कि, यहां आने से पहले लोगों ने उनसे कहा था कि, उसे ऐसी खतरनाक जगह जाने से डरना चाहिए। इस पर ओलू ने माइक उल्टा सवाल किया कि, ऐसा कौन कहता है? यह सब झूठ है। बातचीत में ओलू ने हथियार रखने का कारण बताते हुए कहा कि, मुर्सी जनजाति के लोगों के लिए मवेशी मुद्रा है और उनकी रक्षा के लिए हमें हथियार रखने की जरूरत पड़ती है।

उन्होंने कहा, "हम समस्याएं पैदा नहीं करते. हम दूसरों को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। मुर्सी लोगों के बीच कुछ उपद्रवी हैं। वे अपराधी जंगल में घूम-घूमकर परेशानी पैदा करते हैं। कुछ मुर्सी अपने मवेशियों की रक्षा के लिए बंदूकें रखते हैं। हम भूख से लड़ने की कोशिश करते हैं और इसीलिए हम भोजन उगा रहे हैं। हम नहीं चाहते कि हमारी गायें बीमार हों। कई-कई मवेशी मर चुके हैं।"

ताकत के लिए खून पीते हैं मूर्सी

ओलू ने माइक को बताया कि ताकत बढ़ाने के लिए हमारी जनजाति के लोग मवेशियों का खून पीते हैं। इसके लिए वह उन्हें मारने की जगह उनके शरीर से सुरक्षित मात्रा में खून निकाल लेते हैं। ओलू ने माइक से कहा, "हमारे लड़के और आदमी बहुत मजबूत हैं क्योंकि हम खून और दूध एक साथ पीते हैं।"

माइक ने बताया कि मूर्सी जनजाति के लोगों से मिलने के दौरान उन्होंने इस जनजाति के एक ऐसे शख्स को भी देखा जो उनके ही सामने एक लीटर से ज्यादा खून पी गया। यूट्यूबर ने इस खतरनाक अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि, मैं जितनी तेजी से बीयर पी सकता था, उससे भी ज्यादा तेजी से वो खून पी रहा था।

माइक ने बताया कि मूर्सी लोगों के बीच एक ऐसा खेल काफी लोकप्रिय है जिसमें वो एक दूसरे से लाठियों और डंडों से लड़ते हैं। जो भी खेल में विजेता रहता है उसे अपनी पसंद की पत्नी चुनने का मौका मिलता है।

Created On :   12 Sep 2023 6:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story