अजब गजब: 3 साल के एक्सपीरियंस और 250 से भी ज्यादा जॉब एप्लीकेशन के बाद भी नहीं आ रहा इंटरव्यू कॉल, जानें क्या है इसकी वजह
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IIM Kozhikode से MBA करने के बाद अच्छी नौकरी मिलना आसान माना जाता है। लेकिन एक युवक का एक्सपीरियंस इससे काफी ज्यादा अलग रहा है। उसने बताया है कि एमबीए पूरा करने के बाद भी उसे अब तक नौकरी के लिए एक भी इंटरव्यू कॉल नहीं आया है। युवक के पास इंजीनियरिंग की पढ़ाई के साथ करीब तीन साल का डेटा एनालिटिक्स का एक्सपीरियंस भी है, इसके बावजूद वह लंबे समय से नई नौकरी की तलाश कर रहा है। उसने बताया है कि अब तक वह 250 से ज्यादा जगहों पर नौकरी के लिए अप्लाई कर चुका है। कुछ जगहों से उसे मना कर दिया गया, जबकि कई कंपनियों ने कोई जवाब नहीं दिया।
250 से ज्यादा जगह भेजा आवेदन
युवक ने Reddit पर अपनी परेशानी बताई और उसने कहा कि MBA से पहले वह करीब तीन साल तक डेटा एनालिटिक्स के काम में था। अब उसने IIM Kozhikode से MBA पूरा कर लिया है। वह अपनी मौजूदा कंपनी Genman में खुश नहीं है। इसलिए वह दूसरी नौकरी की तलाश में है। उसने LinkedIn, Naukri और iimjobs जैसे कई प्लेटफॉर्म पर अप्लाई किया है और तो और उसने कंपनियों के लोगों को सीधे ईमेल भी भेजे हैं। इतनी कोशिश के बाद भी उसे एक भी इंटरव्यू के लिए नहीं बुलाया गया है। कुछ कंपनियों ने उसका आवेदन तुरंत खारिज कर दिया, जबकि कई जगहों से कोई जवाब नहीं आया।
यह भी पढ़े -3400 किस, 5500 चालान! गर्लफ्रेंड से कार पर करवाई किस, लिपस्टिक के निशान देखकर पुलिस ने काटा चालान
दूसरे लोगों ने भी बताई अपनी परेशानी
Reddit पर उसकी पोस्ट देखने के बाद कई लोगों ने अपनी नौकरी से जुड़ी बातें शेयर की हैं। एक व्यक्ति ने बताया कि उसके पास 8 साल से ज्यादा काम का अनुभव और Tier-1 MBA है। इसके बावजूद वह एक साल से ज्यादा समय से नई नौकरी ढूंढ रहा है। उसने बताया कि कम वेतन पर काम करने के लिए तैयार होने के बाद भी उसे नया मौका नहीं मिल रहा है। एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि अभी नौकरी का बाजार काफी मुश्किल है। उसके अनुसार, AI और GPT जैसे नए टूल आने से आगे काम करने का तरीका और बदल सकता है।
यह भी पढ़े -प्रमोशन के नाम पर महिला भागी दूर, तीन बार ठुकराया ऑफर, वजह जानकर आप भी जता सकते हैं सहमति!
लोगों ने दिए नौकरी पाने के तरीके
एक यूजर ने कहा कि आज सिर्फ बड़ी डिग्री होना काफी नहीं है। कंपनियां ऐसे लोगों को भी देखती हैं, जिन्हें उस काम का सीधा अनुभव हो। उसने युवक को IIM के पुराने छात्रों से संपर्क करने और उनसे नौकरी के लिए रेफरेंस लेने की सलाह दी है। उसने यह भी कहा कि सिर्फ बड़ी कंपनियों पर ध्यान देने के बजाय छोटे स्टार्टअप में भी अप्लाई करना चाहिए।
Created On :   19 Sept 2026 5:16 PM IST















