अजब गजब: अलग दिखने के शौक में शख्स ने अपनाया राक्षस का लुक, शरीर में खूंकार नाखून और कांटे देख कर कांप उठेगी रूह

अलग दिखने के शौक में शख्स ने अपनाया राक्षस का लुक, शरीर में खूंकार नाखून और कांटे  देख कर कांप उठेगी रूह
  • शख्स ने किया अपनी बॉडी को ट्रांसफॉर्म
  • अपनाया राक्षस का डरावना लूक
  • शरीर के साथ किया खिलवाड़

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई लोग अपने आप को अलग दिखाने के लिए कई तरह के अजीबोगरीब तरीके अपनाते हैं। मगर, अपनी हसरत को पूरा करने के चक्कर में वह खुद के साथ खिलवाड़ कर बैठते हैं। कुछ ऐसा ही एक शख्स ने अपने शरीर के साथ कर लिया है। उसने अपने आप को यूनिक दिखाने के लिए डरावना अवतर अपना लिया है। ऐसे में अब वह "मानव शैतान" के नाम से फेमस हो गया है। दरअसल, वह समय-समय पर अपने लूक को कई तरीकों के साथ बदलते रहते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपने हाथ की उंगलियों को उखड़वाकर राक्षसी पंजे लगा लिए हैं। यह करने के बाद उन्होंने अपना नाम "डियाबाओ" रख लिया है। इसका नाम का मतलब होता है 'शैतान'।

      यह भी पढ़े -दुनिया का एक ऐसा रहस्यमयी स्थान जहां चार हजार साल से लगातार जल रही है आग, आंधी, बारिश और बर्फ का भी नहीं होता असर

      साल 2023 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

      डियाबाओ का असली नाम मिशेल प्राडो है। वह साओ पाओलो राज्य के रहने वाले हैं। उन्हें साल 2023 में भयानक रूप और सींगो के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया गया था। वह अपने आप को 'ट्रांसह्यूमन' के नाम से भी बुलाता हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने अपने 1,58,000 फॉलोअर्स को अपना ऑफिशियल नाम 'डियाबाओ' बताया है।

      मिशेल प्राडो ने अपने नाम बदलने के बारे में कहा, "मुझे कोई प्यारा सा उपनाम नहीं चाहिए, मुझे कोई उपनाम नहीं चाहिए, मेरा नाम डेविल कारा है! डियाबाओ प्राडो सबसे ज्यादा बदला हुआ आदमी है इस दुनिया में!"

          यह भी पढ़े -अजब-गजब: जब एलियंस ने की किडनैपिंग, महिला के इस डरावने दावे से हैरत में पड़े लोग

          85 प्रतिशत हिस्से को कर लिया कवर

          इस लूक के लिए डियाबाओ ने अपने शरीर के 85 प्रतिशित हिस्सों को टैटू से कवर कर लिया हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने चेहरे और शरीर पर स्टड और सींग के प्रत्यारोपण लगा रखे हैं। बीते साल उन्होंने अपने दाहिने हाथ की छोटी उंगली और अपनी अनामिका का आधा भाग को उखाड़ दिया था। जिससे वह किसे पंजे की तरह दिख सकें।

          इसके लिए उन्होंने सबसे पहले बांए हाथ से अपनी रिंग फिंगर को काट दिया। ऐसे में अब उनके हाथ में केवल सात ही उंगली बच गई हैं। इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने अपनी त्वचा को अंदर सिलिकॉन भी लगवा है। इसके चलते उन्होंने अपने आप को जख्मी करते हुए आंख में टैटू गुदवा लिया है।

            यह भी पढ़े -जानिए दुनिया की सबसे बड़ी और रहस्यमयी गुफा के बारे में, जिसके अंदर बस सकती है शहर जितनी आबादी

              Created On :   13 April 2024 4:47 PM GMT

              Tags

              और पढ़ेंकम पढ़ें
              Next Story