अजब-गजब: इस देश में दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को करते हैं किडनैप, फिरौती में रखते हैं ये शर्ते

इस देश में दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को करते हैं किडनैप, फिरौती में रखते हैं ये शर्ते
  • इटली में दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को करते हैं किडनैप
  • छुड़वाने के लिए दूल्हे से मांगते हैं शराब की बोतलें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शादी को लेकर हर देश की अपनी अनूठी परंपराएं और रस्में होती हैं, जो कई सालों से रिवाजों के तौर पर चली आ रही हैं। हैरानी की बात यह है कि लोग आज भी बरसों पुरानी इन अजीबो-गरीब परंपराओं को बड़े उत्साह के साथ निभा रहे हैं। बात यदि इटली देश की करें तो यहां दुल्हन के साथ एक बेहद अजीब तरह की रस्म निभाई जाती है, जिसे जानने के बाद आप हैरान रह जाएंगे। आइए जानते हैं इस अनूठी रस्म के बारे में-

'ब्राइड नेप्पिंग' नाम की परंपरा को निभाया जाता है

इटली के रोम में शादी के समय दुल्हन के साथ 'ब्राइड नेप्पिंग' नाम की परंपरा को निभाया जाता है। इस परंपरा में दुल्हे के दोस्त सभी मेहमानों और रिश्तेदारों के सामने ही दुल्हन का अपहरण कर लेते हैं। मजे की बात यह है कि इस परंपरा को एक असली घटना बताने के लिए दुल्हे के दोस्त हथियार का इस्तेमाल भी करते हैं। शादी के इस रिवाज में दुल्हन भी बड़े खुशी से अगवाह हो जाती है। फिर इस परंपरा को दुल्हे के दोस्त दुल्हन को तब तक नही छोड़ते जब तक उन्हें फिरौती के पैसे नहीं मिल जाते हैं।

फिरौती में मांगते हैं ये चीजें

इस परंपरा में दुल्हन को छुड़वाने के लिए दुल्हे के सामने दो मांगे रखी जाती हैं। पहली, यह कि या तो दुल्हा अपने दोस्तों को शराब की ढ़ेर सारी बोतलें दे या फिर दूसरी यह कि दुल्हा सबके सामने दुल्हन को प्रपोज करे। अपहरण के दौरान, माहौल बेहद मस्तीभरा होता है। जिसमें दुल्हन मस्ती के साथ नाचते हुए दुल्हे के दोस्त संग अगवा हो जाती है। रोम में शादी की इस परंपरा को कई सालों से यूहीं खेल के तौर पर निभाया जा रहा है।

Created On :   9 Jan 2024 1:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story