अजब गजब: नई नौकरी के फर्स्ट डे पर ही ऑफिस से निकला शख्स, वजह सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान

नई नौकरी के फर्स्ट डे पर ही ऑफिस से निकला शख्स, वजह सुनकर आप भी हो जाएंगे हैरान
लगभग 9.5 महीने की बेरोजगारी के बाद शख्स को नई नौकरी मिली थी लेकिन फिर कुछ ऐसा हो गया कि पहले ही दिन उसको ऑफिस से निकाल दिया गया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक शख्स को लगभग साढ़े 9 महीने के बाद नौकरी मिली थी और उसको काफी लंबे समय से काम नहीं मिल रहा था इसलिए वो बहुत ही परेशान भी था। ऐसे में नई नौकरी मिलना उसके लिए एक बहुत ही बड़ी राहत थी। यह काम उसकी पिछली नौकरी से भी काफी अच्छा था और पैसे भी ज्यादा मिलने वाले थे। पहले दिन को लेकर वह काफी एक्साइटेड था। उसने रात में नहाया और नई पोलो शर्ट तैयार रखी और अगले दिन वह समय पर ऑफिस पहुंच गया है। शुरुआत भी काफी अच्छी रही थी। उसे ऑफिस दिखाया गया और वहां के लोगों से मिलवाया गया लेकिन नौकरी शुरू होने के सिर्फ ढाई घंटे के बाद उसकी पूरी खुशी खत्म हो गई है।

ढाई घंटे में गई नौकरी

ऑफिस में उसे काम समझाया गया था। करीब 10 बजे एक कर्मचारी उसे ट्रेनिंग देने लगा और थोड़ी देर बाद सुपरवाइजर उसे लेकर मीटिंग में चली गई। बाद में शख्स को जल्दी लंच करने के लिए कहा गया। जैसे ही वह बाहर जाने लगा, टेम्प एजेंसी से फोन आया। उसे बताया गया कि कंपनी ने उसे काम से हटा दिया है।

सफाई को बताया गया कारण

फोन पर कहा गया कि उसके हाइजीन को लेकर परेशानी थी। यह सुनकर वह हैरान रह गया और उसका कहना था कि वह नहाकर आया था और साफ कपड़े पहने थे। उसने दोस्तों से भी पूछा था और दोस्तों ने कहा कि उसके शरीर से कोई खराब गंध नहीं आ रही थी। वह रोज ब्रश और फ्लॉस भी करता था।

असली वजह आज भी साफ नहीं

सबसे बड़ी बात यह थी कि कंपनी ने उसे यह नहीं बताया कि सफाई में आखिर समस्या क्या थी। Reddit पर कुछ लोगों ने कहा कि शायद उसे हटाने की कोई दूसरी वजह रही होगी। करीब साढ़े नौ महीने के इंतजार के बाद मिली नौकरी का पहले ही दिन खत्म हो जाना उसके लिए काफी दुखद रहा था।

Created On :   20 Sept 2026 5:43 PM IST

Tags

Next Story