अजब गजब: दांत दर्द से हुआ शख्स का हाल बेहाल! ट्रीटमेंट में आ रहा था लाखों रुपयों का खर्च, मगर घर बैठे किया जुगाड़ से इलाज

दांत दर्द से हुआ शख्स का हाल बेहाल! ट्रीटमेंट में आ रहा था लाखों रुपयों का खर्च, मगर घर बैठे किया जुगाड़ से इलाज
  • दांत के दर्द से शख्स को हो रही थी तक्लीफ
  • इलाज में लग रहे थे लाखों रुपये
  • घर बैठे ही निकाला यह उपाय

डिजिटल डेस्क, भोपाल। हम सभी ने कभी न कभी दांत दर्द की परेशानी से तो जरूर गुजरे होंगे। ऐसी हालात में हमारा बोलना, खाना और चेन से एक जगह बैठना काफी मुश्किल हो जाता है। दर्द दूर करने के लिए हमे दवाईयां कुछ समय के लिए राहत तो देती है। मगर, बाद में फिर हम दर्द से कराहना लग जाते हैं। ऐसे में कई लोग से दांत का भयंकर दर्द बर्दाश्त नहीं कर पाता है। जिसके चलते वह अपने आप को हानी पहुंचा देते हैं। ऐसे में ब्रिटेन में दांत दर्द की समस्या से परेशान एक व्यक्ति ने दर्द का काफी लाभकारी उपाय खोज लिया है। जिसके बारे में जानकार आप चौंक जाएंगे।

दांत दर्द से शख्स का हाल बेहाल हुआ

मिरर की न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, इस 51 साल के शख्स का नाम फर्डी है। जो काफी अरसे से दांत दर्द की तक्लीफ से परेशान हो गया था। उसके दांत का दर्द सही नहीं हो रहा था, जिससे वह काफी चिंतित हो चुका था। जिसके बाद फर्डी कुछ दवाईयों का सेवन भी किया। मगर, उसकी हालात जैसी की तैसी ही बनी हुई थी। हालांकि, थोड़े समय के लिए उसे दर्द महसूस नहीं हुआ। लेकिन, एक बार फिर से फर्डी को तेजी से दर्द होना शुरू हो गया। जिसने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। इसके बाद उसने एक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने का निर्णय किया। वहां जाने के बाद उसने देखा की मरीजों की लाइन लगी हुई। जिसमें उसका नंबर नहीं आ पाया। फिर फर्डी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में दांत दर्द को दिखाना गया। यहां डॉक्टर ने उसके इलाज के लिए 16.76 लाख रुपये का खर्चा बता दिया। जिसे सुनकर उसके होश उड़ गए थे। इसके लिए फर्डी के पास इतने पैसे भी नहीं थे। जिसके चलते उसने वहां से ट्रीटमेंट नहीं लेने का फैसला किया। उधर, उसके दांत का दर्द ने उसका हाल बेहाल कर दिया था।

इस तरह मिला दांत दर्द से छुटकारा

इसके बाद वह जैसे ही डॉक्टर को दिखाकर वापस घर आया। उसके दांत का दर्द और भी ज्यादा बढ़ गया। लंबे समय से परेशान फर्डी ने आखिरकार खुद से दांत दर्द से छुटकारा पाना का फैसला किया। उसने घर में एक प्लायर की मदद से अपने दांतों को खींचना शुरू कर दिया। फर्डी ने बताया, मैंने अपने दांतों को पकड़ लिया और उन्हें खींचना शुरू कर दिया। ओ गॉड... यह दर्द काफी कष्टदायी था। मेरे पूरे चेहरे में जलन हो रही थी। ऐसे में मैंने सोचा कि इसके अलावा मेरे पास कोई दूसरी विकल्प नहीं था। मैं केवस अपने चेहरे को खींचता रहा। थोड़ी देर बाद मुझे हड्डियों के टूटने की आवाज सुनाई दी और मेरा दांत में हाथ में आग गया था। यह काफी कठिन कार्य था। इसलिए मेरी सलाह है कि आप घर में ऐसा करना का बिल्कुल भी न सोचें। दांत दर्द की स्थिति में डॉक्टर्स की सलाह लेना ही सही होता है।

Created On :   8 Feb 2024 7:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story