एक विचित्र मछली, शरीर पर हैं टांके जैसे निशान, क्या आपने कभी पहले देखी है ऐसी मछली

A strange fish, there are stitch marks on the body
एक विचित्र मछली, शरीर पर हैं टांके जैसे निशान, क्या आपने कभी पहले देखी है ऐसी मछली
अजब -गजब एक विचित्र मछली, शरीर पर हैं टांके जैसे निशान, क्या आपने कभी पहले देखी है ऐसी मछली

डिडिटल डेस्क , भोपाल। अक्सर हम इंसान ये दावा करते हैं, कि हमने प्रकृति को पूरी तरह समझ लिया है। पर क्या आपको लगता है कि यह संभव है। क्योंकि प्रकृति को समझना बेहद मुश्किल है। हाल ही में रूस के एक मछुआरे  के साथ ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। जिसकी वजह से उसे यह बात अच्छी तरीके से  समझ आ गई। उस मछुआरे को एक समुद्र से  एक रहस्यमयी मछली मिली जो देखने में बेहद विचित्र लग रही है। 

रोमन फेडॉरसॉव रूस में रहने वाले एक मछुआरे हैं जो कि मर्मैन्स्क में एक ट्रॉलर पर काम करते हैं। रोमन फेडॉरसॉव को इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, और जो लोग उनके पोस्ट देखकर हैरान हो गए हैं। इसलिए क्योंकि रोमन फेडॉरसॉव ऐसे जीवों से जुड़े पोस्ट शेयर करते हैं जो अजीबोगरीब होते हैं। उनके इंस्टाग्राम पर वो ऐसे जीवों की फोटो डालते हैं जो कि आसानी से देखने को नहीं मिलते।  

शख्स ने पकड़ी विचित्र मछली
फोटो में दिख रही मछली आम मछलियों से बहुत अलग है। देखने में यह किसी कार्टून कम नहीं लग रही है। इस मछली की आंखे बहुत बड़ी है और चमड़ी अन्य मछलियों की ही तरह चिकनी है, मगर उस पर टांके जैसे निशान दिखाई दे रहे हैं। अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में  रोमन ने बताया है की मछली का नाम फ्रैंकेनस्टाइन फिश है। 

लोगों ने दी प्रतिक्रिया
इस पोस्ट को पांच हजार से ज्यादा लोगो ने लाइक्स किया हैं। जबकि कई लोगों ने इस पोस्ट अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक शख्स ने कहा कि ये मछली रैट फिश जैसी लग रही है। वहीं एक शख्स ने तो इसे पोकेमॉन कार्टून बता दिया। 
 

Created On :   7 Jun 2022 8:54 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story