सुनामी से बचने के लिए इस देश ने समंदर के आगे खड़ी की 41 फुट की दीवार 

सुनामी से बचने के लिए इस देश ने समंदर के आगे खड़ी की 41 फुट की दीवार 

 

डिजिटल डेस्क, टोक्यो ।  जापान एक ऐसा देश है जिसने तकनीक के मामले में खुद को अलग तरह से स्थापत किया है। ये तो सभी जानते है कि जापान एक छोटा सा देश है जो हर वक्त भूकंप और सुनामी के खौफ बीच रहता है। बावजूद इसके इस देश ने कभी हार नहीं मानी, कई नैच्युरल डिजास्टर झेलने के बाद भी जापान लगातार तरक्की करता रहा और अब भी कर रहा है, लेकिन जापान जैसे शक्तिशाली देश के लिए साल 2011 किसी बुरे सपने से कम नहीं था। एक तरफ शक्तिशाली भूकंप ने मचा रखी तो दूसरी तरफ सुनामी ने सब तबाह कर दिया था। लहरों के बीच में जो भी आ रहा था सब खत्म हो जा रहा था। इस भयानक मंजर से हर को इस कदर सहम गया कि इसके के हालातों को दोबारा सामना ना करने की ठान ली । जापान ने अपनी टेक्नॉलजी से नायाब जुगाड़ किया है। जिससे समुद्र ने जापान को कभी न भूलने वाला दर्द दिया जापान ने उसी समुद्र को दीवारों से बांध दिया है। जापान ने नॉर्थ-ईस्ट कोस्ट पर 41 फुट ऊंची दीवार खड़ी कर दी है। कॉन्क्रीट की बनी इस दीवार को इस तरह से तैयार किया गया है कि वो समुद्र के तेज का सामना कर सके।

 

 

संबंधित इमेज

 

 

जापान ने 82 हजार करोड़ की लागत से सुनामी रोकने के लिए ये दीवार तैयार की है। कॉन्क्रीट की बनी ये दीवार 12.5 मीटर यानी 41 फीट ऊंची हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर भविष्य में कभी तबाही आती भी है तो ये दीवार लहरों को रोकने में सक्षम है। मुताबिक दीवार शहर में पानी घुसने से रोकेगी, ताकि लोगों को वहां से सुरक्षित निकलने का वक्त मिल जाए।

 

जापान समंदर आगे खड़ी की 41 फीट की दीवार के लिए इमेज परिणाम

 


लोगों ने दीवार पर जताई आपत्ति  

 

समुद्र के किनारे इस दीवार के बन जाने से जहां कुछ लोग खुश हैं, वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दीवार जापान के टूरिजम को प्रभावित कर सकती है। वहां रहने वाले लोगों का कहना है कि यहां रहने पर ऐसा लगता है कि जैसे हम जेल में हों। कई लोगों का कहना है कि सरकार ने 82,000 करोड़ खर्च कर ये दीवार बनाई, जिसका इस्तेमाल कहीं और किया जा सकता था।

Created On :   27 March 2018 5:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story