बुद्धिस्ट तीर्थस्थल गोल्डन राॅक, बरसों से इसी जगह पर अटका है ये पत्थर
![Amazing Balanced Giant Golden Rock At Kyaiktiyo Pagoda Myanmar Amazing Balanced Giant Golden Rock At Kyaiktiyo Pagoda Myanmar](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/11/amazing-balanced-giant-golden-rock-at-kyaiktiyo-pagoda-myanmar_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क, क्यैकटियो पैगोडा। दुनिया के सात अजूबों के बारे में तो सभी ने सुना होगा, लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसे चीजें हैं जो पूरे विश्व को हैरान कर देने वाली हैं। कई बार इन्हें लोग दैवीय चमत्कार मानते हैं तो वहीं वैज्ञानिक इस मामले में अपनी अलग थ्योरी देते हैं। जो भी ऐसी चीजें पूरी दुनिया को अपनी ओर स्वतः ही खींच लेती हैं। आज आपको ऐसी ही एक अनोखे राॅक के बारे में बताया जा रहा हैै।
मानो कहीं से लुढ़कता हुआ आया और यहीं ठहर गया।
करीब 25 फीट ऊंचाई म्यांमार में ये राॅक है। जिसे गोल्डन राॅक के नाम से पूरा विश्व जानता है। ये एक पत्थर के ढाल पर अटका हुआ है। देखने पर लगता है मानो कहीं से लुढ़कता हुआ आया और यहीं ठहर गया। अमूमन ऐसा तब होता है गिरती हुई चीजों को किसी चीज से अटका दिया जाए। हालांकि यह पत्थर जहां पर अटका है वहां आसपास ऐसी कोई चीज नजर नही आती। गोल्डन राॅक को क्यैकटियो पगोडा नाम से भी जाना जाता है।
बुद्धिस्ट का प्रमुख तीर्थ स्थल
बर्मा या म्यांमार में इसे बुद्धिस्ट का प्रमुख तीर्थ स्थल है यहां हर साल ही लाखों की संख्या में बुद्ध फाॅलोअर्स के अतिरिक्त अन्य टूरिस्ट भी पहुंचते हैं। लोग कई बार यहां पहुंचने पर यह भी जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर ये कैसे अटक गया या किस तरह से टिका हुआ हुआ, लेकिन किसी को भी कुछ हाथ नही लगता।
साल में तीन बार पवित्र स्थल पर गोल्डन राॅक के दर्शन
स्थानीय मान्यता के अनुसार साल में तीन बार यदि इस पवित्र स्थल पर गोल्डन राॅक के दर्शन किए जाएं तो मनोकामनाएं जरूर पूर्ण होती हैं और धन के साथ शोहरत में भी वृद्धि होती है। सूरज की राेशनी पड़ने पर ये साेने की तरह चमकता हुअा बेहद खूबसूरत नजर आता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2017/11/amazing-balanced-giant-golden-rock-at-kyaiktiyo-pagoda-myanmar1.jpg)
Created On :   19 Nov 2017 6:24 AM GMT