वृद्ध आश्रम में हुआ प्यार, फिर शादी के बंधन में बंधा वृद्ध जोड़ा

An aged couple got married in a government ashram in Kerala
वृद्ध आश्रम में हुआ प्यार, फिर शादी के बंधन में बंधा वृद्ध जोड़ा
वृद्ध आश्रम में हुआ प्यार, फिर शादी के बंधन में बंधा वृद्ध जोड़ा

डिजिटल डेस्क, त्रिशूर (केरल)। केरल के एक सरकारी वृद्ध आश्रम में एक वृद्ध जोड़ा विवाह के बंधन में बंध गया। ट्विटर यूजर्स ने रविवार को ट्वीट कर उनके लिए बधाई संदेश लिखे। अपनी 60 वर्ष की आयु में कोचानियन मेनन और लक्ष्मी अम्मल त्रिशूर जिले के रामावर्मापुरम में वृद्ध आश्रम में मिले और उन्हें प्यार हो गया। जैसे ही मेनन (67) और लक्ष्मी (65) के विवाह की शनिवार को ली गई तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं, लोगों की ओर से उन्हें बधाई संदेश आने लगे।

एक यूजर ने लिखा, प्यार को सभी सरहदें पार करने दो। लक्ष्मी ने लाल रंग की साड़ी पहन रखी थी और बालों पर चमेली के फूलों का गजरा लगा रखा था। वहीं मेनन पारंपरिक ऑफ-व्हाइट पारंपरिक मुंडू और एक शर्ट पहनी हुई थी। एक यूजर ने लिखा, केरल वृद्ध आश्रम का यह पहला विवाह है। कोचानियन वेड्स लक्ष्मी अम्माल..बधाई। एक अन्य ने लिखा, प्यार कोई सीमा नहीं देखता, कभी भो हो जाता है।

Created On :   30 Dec 2019 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story