VIDEO : भूख मिटाने माता-पिता हुए गरीब, ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा

An Indonesian 11-yrs-old World’s  heaviest child arya somantri
VIDEO : भूख मिटाने माता-पिता हुए गरीब, ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा
VIDEO : भूख मिटाने माता-पिता हुए गरीब, ये है दुनिया का सबसे मोटा बच्चा

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इतना वजनी बच्चा कि उसके ओवर वेट के चक्कर में माता-पिता गरीब हो गए। आपको सुनकर अजीब लगा रहा होगा, लेकिन ये सच है। आर्या सोमांत्री नाम का ये बच्चा इतना खाना खाता है कि अब उसके माता-पिता गरीब हो चुके हैं। उसके खाने में मांस, चावल, सब्जियां, दूध और कोल्ड ड्रिंक्स शामिल हैं। वह रात में कई बार उठकर खाना खाता है, लेकिन उसकी भूख शांत नही होती। फिलहाल उसका वजन 192 किलो है। 

 

दुनिया का सबसे मोटा बच्चा 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं इंडोनेशिया निवासी उस बच्चे की जिसे ओवर वेट की वजह से अब दुनिया का सबसे मोटा बच्चा कहा जाने लगा है। बताया जाता है कि उसका वजन दो हाथियों के बच्चों के वजन के बराबर है। उसके साइज के कपड़े भी बाजार में नहीं मिलते। उसकी उम्र अभी सिर्फ 11 साल है लेकिन वह 5 लोगों के बराबर का खाना खा लेता है। उसे जितने बड़े कपड़े बनवाए जाते हैं वे उतने में दो लोगों के कपड़े आराम से बन सकते हैं। 

Related image

हर वक्त मदद को रहते हैं दूसरे लोग

ज्यादा वजन होने की वजह से आर्या ठीक से चल नही सकता। उसे दूसरे काम करने में भी दिक्कत होती है। हर वक्त उसकी मदद के लिए दो तीन लोग उसके आसपास ही रहते हैं। आर्या के पिता के अनुसार खाना ना मिलने पर वह जोर-जोर से चिल्लाने लगता है। 

 

Related image

डाॅक्टर्स ने दी मौत की चेतावनी 

डाॅक्टर्स का कहना है कि इतना अधिक खाना उसके लिए अच्छा नही। इससे कभी भी उसकी मौत हो सकती है। लगातार इलाज के बाद भी उसकी बीमारी का पता नही चल सका है। डाॅक्टर्स की चेतावनी के बाद अब उसके माता-पिता उसे कम ही खाना देने का प्रयास करते हैं। बताया जाता है कि किसी सर्जरी के बाद उसकी ये हालत हुई है। शुरू में माता-पिता को भी पता नही चला, लेकिन बढ़ते वजन के बाद उन्होंने जब उसे चेक कराया तो इसे बीमारी बताया गया, हालांकि इस बीमारी के संबंध में डाॅक्टर्स भी अब तक कुछ भी नहीं बता सके हैं। 

 

Related image

Created On :   27 Oct 2017 4:34 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story