यहां पाई जाती है दुनिया की सबसे बड़ी खूंखार चींटी, पढ़ें रोचक FACTS

Facts about ant, African Ant is the worlds greatest ant
यहां पाई जाती है दुनिया की सबसे बड़ी खूंखार चींटी, पढ़ें रोचक FACTS
यहां पाई जाती है दुनिया की सबसे बड़ी खूंखार चींटी, पढ़ें रोचक FACTS

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दीवार पर चढ़ना और बार-बार गिरना। चीटियों के बारे में आपने कितनी ही कहानी अब तक सुनी होंगी, लेकिन उनके बारे में जो रोचक फैक्ट्स यहां हम आपको बताने जा रहे हैं उनके बारे में शायद ही आपने पढ़ा होगा...

1. पूरी दुनिया में चीटियों की लगभग 12000 से ज्‍यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें सबसे बड़ी अफ्रीका में होती है। जिसकी लंबाई तीन सेंटीमीटर तक होती है। 

2. चीटियों के अपने महल भी होते हैं, जिन्हें वे खुद बनाती हैं। ये तीन फुट तक ऊंचे होते हैं। 

3. बारिश का इंतजाम चीटियां पहले ही कर लेती हैं। इसके लिए वे एक टीम बनाकर खाना एकत्रित करती हैं और अपने महल में रखती हैं। 

4. प्रत्येक प्रजाति की चीटियों की अपनी सीमाएं होती हैं। इससे पर जाने पर ये एक.दूसरे पर हमला भी करती हैं। एक बार लड़ाई होने के बाद दुश्मनी जिंदगी भर और कई बार पीढ़ी दर पीढ़ी चलती है। 

5. मध्‍य अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका और दक्षिण एशिया में पाई जाने वाली चीटियां बेहद खतरनाक होती हैं। ये हमला करने में माहिर मानी जाती हैं।  

6. चीटियां हर तरह का भोजन पसंद करती हैं। ये मांसाहारी भी होती हैं। शिकार के लिए ये लाखों की संख्या में निकलती हैं और उसे एक साथ मिलकर खाती हैं। 

7. दिखने में बेहद छोटी ये चीटियां अपने शरीर के भार से 50 गुना अधिक भार उठाकर चल सकती हैं। एक बार गिरने पर ये उसकी गंध से उसे फिर उठाने पहुंच जाती हैं। 

8. चींटियों में एक रानी चींटी भी होती है जिसके पंख भी होते हैं। यह रानी चींटी अपने जीवन में लाखों बच्चों को जन्म देती है। 

9. चीटियों के शरीर पर अतिसूक्ष्म छिद्र होते हैं। इनके फेफड़े नहीं पाए जाते, जिनके द्वारा ऑक्सीजन का प्रवाह होता है।

10. चीटियों की औसत उम्र 28 वर्ष आंकी गई है। वहीं रानी चींटी का जीवन 30 वर्ष या इससे अधिक होता है। 

11. उड़ने के साथ-साथ कुछ चीटियां पानी में तैर भी सकती हैं। इनका भार हल्का होने की वजह से घंटों पानी में रहने के बाद भी ये सुरक्षित निकल जाती हैं। 

12. इनका शरीर में सिर का हिस्सा बेहद मजबूत बताया गया है। 

Created On :   19 Aug 2017 3:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story