अपनी प्रतिभा से 4 साल की बच्ची ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

अपनी प्रतिभा से 4 साल की बच्ची ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क,चेन्नई। टैलेंट का उमर से कोई संबंध नहीं होता है, अगर इंसान में टैलेंट है तो वह कभी भी कुछ भी कर सकता है। आज हम यहां एक ऐसी बच्ची की बात कर रहे हैं जिसने महज 4 साल की उम्र में ही विश्व रिकॉर्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है। इस चार साल की बच्ची का नाम वेयाशिनी है, जो चेन्नई की रहने वाली है।

वेयाशिनी ने एशिया के 49 देशों के झंडे को देखकर उनको पहचानने के साथ ही उनकी राजधानियों का नाम बताकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। ये अनोखा कारनामा उसने सिर्फ 84 सेंकेड में पूरा किया। जिसके बाद इस बच्ची को ट्रंप वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी ने सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। 

खबरों के मुताबिक वेयाशिनी की याद करने की क्षमता काफी ज्यादा अच्छी है। वह चेन्नई के पोरुर स्थित स्कूल में यूकेजी में पढ़ती है। बच्ची की इस सफलता को देखकर उसके परिवार वाले भी काफी खुश हैं।

 

 

 

 

 

Created On :   7 Aug 2019 7:33 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story