चाइना में मिला 8 Kg का विशाल मशरूम, वैज्ञानिक भी हैरान

Giant mushroom weighing 8 kgs discovered in Sun-River National Park
चाइना में मिला 8 Kg का विशाल मशरूम, वैज्ञानिक भी हैरान
चाइना में मिला 8 Kg का विशाल मशरूम, वैज्ञानिक भी हैरान

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। आपने मशरूम तो अनेक बार देखे होंगे, लेकिन ये मशहरूम आपको चौंका सकता है। इसका आकार इतना बड़ा है कि एक बार तो वैज्ञानिक भी इसके बारे जानकर हैरान हो गए। हालांकि पूरी जांच-पड़ताल के बाद पता चला है कि ये खाने लायक नही है।

यहां मिला 

दरअसल, चीन के युन्नान प्रांत में पुअर शहर के Pu"er Sun-River National Park में अब तक का सबसे विशाल मशरूम पाया गया है। यह मशरूम 1.8 मीटर की परिधि में है और इसका वजन करीब 8 किलोग्राम है।

गहरा भूरा रंग 

गहरे भूरे रंग के इस मशरूम में कई परतें थी एवं इसका आधा हिस्सा पत्तियों से ढका था। इतने बड़े और वजनी   मशरूम को कवक वैज्ञानिकों ने पूरी तरह जांचा परखा। इसे अपनी तरह की एक अनोखी किस्म कहा जा रहा है। 

कई किस्में 

यह Pu"er Sun-River National Park उष्णकटिबंधीय और उपोष्णकटिबंधीय के संक्रमण क्षेत्र में है और यहां कई सारे पौधे और वन्यजीव हैं। स्थानीय लोगों ने भी इतना बड़ा मशरूम पहली बार देखने की बात कही। 

Created On :   22 Sep 2017 5:42 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story