एलियंस से संपर्क स्थापित करने में लगेगा 4 लाख साल से ज्यादा का समय, नई रिसर्च में  वैज्ञानिकों ने किया दावा

It will take more than 4 lakh years to establish contact with aliens, scientists claim in new research
एलियंस से संपर्क स्थापित करने में लगेगा 4 लाख साल से ज्यादा का समय, नई रिसर्च में  वैज्ञानिकों ने किया दावा
अजब गजब एलियंस से संपर्क स्थापित करने में लगेगा 4 लाख साल से ज्यादा का समय, नई रिसर्च में  वैज्ञानिकों ने किया दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एलियंस को लेकर अब तक कई दावे किये गए, लेकिन उनकी मौजूदगी के ठोस प्रमाण अभी तक सामने नहीं आये। वैज्ञानिकों द्वारा कई वर्षों से रिसर्च के जरिए यह जानने की कोशिश की जा रही है कि क्या एलियंस का अस्तित्व इस ब्रम्हाण्ड में है या नही। ऐसी ही एक नई वैज्ञानिक रिसर्च सामने आई है, जिसमें चौकाने वाला दावा किया गया है। रिसर्च में कहा गया है कि एलियंस से संपर्क साधने में हजारों या लाखों सालों का समय लग सकता है। 

क्या कहती है रिसर्च 

बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स की एक नई रिसर्च एस्ट्रोफिजिकल जर्नल में प्रकाशित हुई है। इस रिसर्च में शोधकर्ताओं ने अलग-अलग गणना के आधार पर आकाशगंगा में 36 प्रजातियों के होने का अनुमान लगाया है। गैलेक्टिक स्टार के गठन, धातु वितरण और धरती जैसे ग्रहों को जो सितारे होस्ट करते हैं उनकी गणना से संख्या जुड़ी हुई है।

रिसर्च से जुड़े वैज्ञानिकों का कहना है कि हमारे इस बड़े ब्रम्हाण्ड में जीवन की संभावना बहुत कम है। वैज्ञानिकों के अनुसार, अगर भाग्य अच्छा होगा तो दो साल में ही एलियंस से संपर्क स्थापित हो सकता है, लेकिन एलियंस से संपर्क साधने में 4 लाख से ज्यादा का समय लग जाएगा।

इंसानों का जीवन काल सीमित, 4 लाख साल बहुत ज्यादा

शोधकर्ताओं ने रिसर्च में कहा कि चार लाख साल इंसानी प्रजाति के लिए बहुत ज्यादा हैं, क्योंकि इंसानों का अस्तित्व ही 3 लाख साल का ही हुआ है। 12 हजार साल पहले ही तो इंसानों ने खेती करना सीखा है। शोधकर्ताओं ने अलौकिक बुद्धिमान सभ्यताओं के साथ संपर्क साधने के समय की गणना करने का प्रयास किया है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि हमारे आस-पास के ग्रहों पर जीवन की कितनी संभावना है। अगर जीवन है भी तो क्या उनके पास इतना ज्ञान है कि वह हमारे साथ संपर्क स्थापित कर सके। 

शोधकर्ताओं के अनुसार, हमारी सभ्यता का जीवन काल बेहद सीमित हो सकता है। इसका कारण जनसंख्या, परमाणु युद्ध, जलवायु परिवर्तन और धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने जैसी घटनाएं हैं। अगर ऐसा होता है तो एलियंस से इंसान का संपर्क कभी नहीं हो पाएगा। 

Created On :   6 May 2022 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story