दुनिया की नौ जगह है नो ग्रेविटी जोन, जानें कौन-सी हैं यह जगह

Nine places in the world are no gravity zones, know what are these places
दुनिया की नौ जगह है नो ग्रेविटी जोन, जानें कौन-सी हैं यह जगह
ज़ीरो ग्रेविटी जोन दुनिया की नौ जगह है नो ग्रेविटी जोन, जानें कौन-सी हैं यह जगह

डिजिटल डेस्क:भोपाल: हमारी पृथ्वी अपनी विशेषताओ के लिए जानी जाती हैं। इसकी प्राकृतिक सुंदरता और इसका 70% भू-भाग जल से घिरा होने के कारण इसे नीला ग्रह भी कहते है। सौरमंडल के कुल सदस्य 8 है पृथ्वी हमारे सौरमंडल का सबसे महत्वपूर्ण सदस्य है क्योकिं सिर्फ पृथ्वी ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जहां पर जीवन संभव है। पृथ्वी पर जीवन संभव होने के पीछे गुरुत्वाकर्षण के नियम का अपना विशिष्ट महत्व है। यदि वैज्ञानिकों की माने तो, हमारी पृथ्वी पर सब चिजें गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन करती है। जिसे हम रोजमर्रा की जीवन शैली में देखा सकते है।  जब कोई भी वस्तु को हम ऊपर की ओर फेकते है तो, वह वस्तु अपने आप गुरुत्वाकर्षण की वजह से नीचे की ओर आकर गिरती है। पर सोचए  कभी ऐसा न हो तो क्या होगा? क्या यह कोई चमत्कार होगा? या कुछ और? पर यकीन मानिए दुनिया में कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां गुरुत्वाकर्षण के नियम का पालन नहीं होता। ऐसी जगह को ज़ीरो ग्रेविटी जोन कहते है। आइए जाने कहा-कहा है यह ज़ीरो ग्रेविटी जोन ।
 

1- रिवर्स वॉटरफॉल, भारत

महाराष्ट्र के कोंकण में कवालशेत प्वाइंट नामक स्थान पर एक जादुई झरना हैं। जिसे रिवर्स वॉटरफॉल के नाम से जाना जाता है। अकसर आपने झरने से पानी नीचे गिरते देखा होगा पर आपको जान कर हैरानी होगी कि यहां ज़ीरो ग्रेविटी के कारण वॉटरफॉल से पानी नीचे नहीं ऊपर की ओर उड़ता जाता है। लोगों का मानना है की यहां ग्रेविटी न होने की वजह से ऐसा होता है। हालांकि कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि ज्यादा हवा के दबाव के कारण ऐसा हो रहा है।

 

there is a riverse waterfall called naneghat in maharashtra


2- मैगनेटिक हिल्स, भारत

लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों मे से एक मैगनेटिक हिल्स अपनी अनोखी विशेषता के लिए जानी जाती है। यह लेह से करीब 30 किमी की दूरी पर है। इसकी ऊंचाई समुद्रतल से 14000 फीट है। आमतौर पर फिसलन भरी पहाड़ी पर वाहन को गियर में डाल कर ही खड़ा करते है वरना गाड़ी खाई में गिर जाती है पर मैगनेटिक हिल्स पर  वाहन को गियर में डाले बिना ही खड़ा करने पर भी वह नीचे नहीं गिरता है। इसी वजह से इसे मैगनेटिक हिल्स,  मिस्ट्री हिल या ग्रेविटी हिल आदि नामों से जाना जाता है। इस हिल के ऊपर से उड़ने वाले जहाज़ भी इसके ऊपर से गुजरते समय अपनी ऊंचाई को बढ़ा लेते है। आपको जान कर हैरानी होगी की कई पायलट्स ने मैगनेटिक हिल्स के ऊपर से गुजरते समय इसकी शक्ति का एहसास किया है।

 

Magnetic Hill In Ladakh: Visit This Mystifying Spot In 2022!
 

3- रिवर्स वॉटरफॉल, इंग्लैंड

कोंकण महाराष्ट्र के रिवर्स वॉटरफॉल की तरह ही इंग्लैंड के डर्बीशायर पीक ज़िले में हेफ़ील्ड के पास भी रिवर्स वॉटरफॉल हैं।  यहां किंडर नदी से एक झरना बनता है जहां  तेज़ हवा के झोंकों के कारण  पानी ऊपर की ओर बहने लगता है। जिसे देखने के लिए कई सैलानी आते है।


 

4- हूवर डैम, अमेरिका

पूर्वी अमेरिका में अवस्थित 221.4 मीटर ऊंचा हूवर डैम  पर्यटको के लिए आकर्षण का पसंदीदा स्थान है। यदि आप भी इस जगह पर जाए तो आप भी यहा की शक्ति का एहसास कर सकते है। आप वहां पहुंच कर अपनी पानी की बोतल खोल कर पानी को हवा में फेकेगे तो पानी नीचे जाने की बजाय ऊपर की ओर चला जाता है। यही नही यदि पानी की जगह कोई हल्की वस्तु भी फेंकते है तो ऐसा ही होता है। हालांकि की ऐसा होने के पिछे तेज वायु प्रवाह को माना जाता है।

 

5- माउंट अरगतास, तुर्की/आर्मेनिया

माउंट अरगतास वर्तमान में तुर्की और आर्मेनिया के बॉर्डर पर स्थित है। यह टूरिस्टों का बहुत ही पॉपुलर डेस्टिनेशन है। हर साल यहां हज़ारों लोग रहस्यमयी एंटी ग्रेविटी पावर का एहसास करने के लिए एक बार जरुर आते है। यदि आप यहां अपनी गाड़ी का इंजन बंद करके मात्र खड़ा कर दे, तो वह हवा में हल्का सा ऊपर उठ जाती है। यहां नदी भी  उल्टी दिशा में बहती देख सकते है।

 

6- स्पूक हिल्स, अमेरिका

अमेरिका में फ्लोरिडा के लेक वेल्स रिज पर स्थित स्पूक हिल एक ऐसी जगह है। जहां अगर आप रुकते हैं और अपनी कार पार्क कर देते हैं, तो यहां कार खुद-बा-खुद ढलान की विपरीत दिशा में खींची जाती है। यहां ऐसा होने के पीछे गुरुत्वाकर्षण बल की अनुपस्थिति होना मना जाता है।

 

Spook Hill, Lake Wales, Florida
 

7-सांता क्रूज़, अमेरिका

अमेरिका के कैलिफोर्निया में सांता क्रूज़ के निकट यह स्थान बस 150 फीट व्यास  क्षेत्र में सिमटा हुआ है। इस स्थान की खोज 1939 में हुई थी। उसी समय से सांता क्रूज़  लोगों का पसंदीदा स्थान बन गया। यहां पर आप लोगों को स्लोप पर चढ़ते हुए पा देख सकते हैं।

 
 

8- सेंट इग्नेस मिस्ट्री, अमेरिका

सेंट इग्नेस मिस्ट्री के बारे मे ऐसा बताया जाता है कि, कुछ सर्वेक्षकों के समूह ने 1950 में इस क्षेत्र में खोज कर रहे थे। जब वे इस स्थान पर पहुंचे तो सर्वेक्षकों के उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। तब इस स्थान पर परीक्षण और खोजबीन करके पता लगाया कि यह घटनाएं आसपास के 300 फीट व्यास के क्षेत्र में ही हो रही थी। जिसके बाद यह स्थान काफ़ी चर्चित हो गया और लोगों का हुजूम इसको देखने आने लगा।

 


 

9- ओरेगन बोर्टेक्स, अमेरिका

अमेरिका में ओरेगन के गोल्ड हिल में सार्डिन क्रीक पर स्थित, ओरेगन बोर्टेक्स वह स्थान है, रोज़मर्रा के उपयोग होने वाले सभी भौतिक तथ्य उलट जाते हैं। क्षेत्र के स्थानीय लोग इस स्थान  को "निषिद्ध क्षेत्र" कहते हैं। आपको जान कर हैरानी होगी की यहां से गुज़रने वाले लोगो को अपने घोड़ों को इस क्षेत्र में लाना मना रहता हैं।

 

 

Created On :   9 Nov 2022 6:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story